फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   afghanistan-says-badruddin-haqqani-is-dead

मारा गया शख्स बदरूद्दीन हक्कानी: अफगानिस्तान

Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
काबुल/एजेंसी
काबुल/एजेंसी Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
afghanistan-says-badruddin-haqqani-is-dead
अफगानिस्तान सरकार ने सोमवार को कहा कि हवाई हमले में मारा गया व्यक्ति हक्कानी नेटवर्क में दूसरे नंबर का सरगना बदरूद्दीन हक्कानी है। इससे पहले तालिबान के अफगानी गुट ने शनिवार को एक बयान में बदरूद्दीन के मारे जाने की खबरों का खंडन किया था। गुट ने बताया था कि बदरूद्दीन जीवित है और अफगानिस्तान में सुरक्षित है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के प्रवक्ता शफीकुल्लाह तहरीरी ने कहा कि पाकिस्तान में पिछले सप्ताह हुए हवाई हमले में बदरूद्दीन हक्कानी मारा गया था। हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई विवरण नहीं दिया। उन्होंने ने यह भी नहीं बताया कि वह किस सूचना के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। उधर, अफगान गृहमंत्री सादिक सिद्दिकी ने कहा कि बदरूद्दीन के मारे जाने से हक्कानी नेटवर्क को करारा झटका लगेगा और वह प्रभावित होगा।
विज्ञापन


पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी शुक्रवार को कहा था कि अफगानिस्तान में अमेरिकी ठिकाने पर हमले करने वाले हक्कानी नेटवर्क का ऑपरेशनल कमांडर बदरूद्दीन उत्तर वजीरिस्तान में ड्रोन हमलों में मारा गया है। पाकिस्तानी खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने कहा था, 'हमारे मुखबिरों ने बताया कि बदरूद्दीन 21 अगस्त को ड्रोन हमलों में मारा गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हक्कानी नेटवर्क पर अफगानिस्तान और खासकर काबुल के आस-पास के इलाकों में हाई प्रोफाइल हमले और अपहरण्ा करने के आरोप हैं। अफगानिस्तान की स्थिरता के लिए यह गुट काफी खतरा है।


दादुल्लाह की मौत की पुष्टि
प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान (पाकिस्तान) ने अपने शीर्ष कमांडर मुल्ला दादुल्लाह के मारे जाने की पुष्टि की है। नाटो ने दावा किया था कि उसे अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों में 20 लड़ाकों के साथ मार गिराया गया है। तालिबान के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed