{"_id":"13259","slug":"international-13259","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस ने बंद किया फेसबुक अकाउंट, पोर्न फिल्म का ऑफर","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
प्रिंस ने बंद किया फेसबुक अकाउंट, पोर्न फिल्म का ऑफर
लंदन/एजेंसी
Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी मीडिया में अपनी न्यूड तस्वीरें सामने आने के बाद फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स के दीवाने प्रिंस ने खुद का फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया है। प्रिंस अब तक फेसबुक पर 'स्पाइक वेल्स' (छद्म नाम) के नाम से मौजूद थे। 'सन' टैबलॉयड में छपी खबर के मुताबिक उन्होंने अपने निजी सचिव जेमी लावथर पिंकर्टन की सलाह के बाद अपने अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया।
प्रिंस हैरी को पोर्न फिल्म का ऑफर
इधर टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार हैरी को एडल्ट फिल्म ‘द ट्रबल विद हैरी’ में अभिनय करने के लिए 10 मिलियन डॉलर की पेशकश की गई है। यह फिल्म लास वेगास में निर्वस्त्र युवती के साथ की गई प्रिंस की हरकतों पर आधारित होगी। विविड इंटरटेनमेंट के स्टीव हिस्च ने इस बाबत शाही परिवार को एक पत्र भेजा है।
उल्लेखनीय है कि एक अमेरिकी वेबसाइट पर प्रिंस हैरी की निर्वस्त्र तस्वीरें आने के बाद खलबली मच गई थी। इसमें लास वेगास के एक होटल के वीआईपी सुइट में प्रिंस एक निर्वस्त्र युवती के साथ दिख रहे थे। शाही परिवार ने तसवीरों में प्रिंस के होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
शाही परिवार ने स्वीकारी बात
हालांकि क्लेरेंस हाउस ने इतना ही कहा, ‘तसवीरें असली हैं पर इस समय हम कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। हम बाद में कुछ कहेंगे।’ इस घटना से शाही परिवार की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए। गौरतलब है कि प्रिंस हैरी ब्रिटिश सिंहासन के दावेदारों की कतार में तीसरे पायदान पर हैं।
लास वेगास में छुट्टियां मनाने गए थे प्रिंस
ब्रिटिश सेना में हेलीकॉप्टर पायलट, हैरी (27) इन तसवीरों में निर्वस्त्र युवती के साथ चिपके दिख रहे थे। ओलंपिक का लुत्फ उठाने के बाद और अपनी पायलट की ट्रेनिंग पूरी कर प्रिंस वहां दोस्तों संग छुट्टियां मनाने गए थे। टीएमजेड के अनुसार, हैरी और उनके दोस्तों ने होटल के बार से कुछ युवतियों को अपने कमरे में बुलाया था, जहां पर उन्होंने एक गेम (स्ट्रिप गेम) खेला। यह तसवीरें उसी समय की हैं। युवतियों की पहचान नहीं हो पाई।