{"_id":"13148","slug":"international-13148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा गोलीकांड पीड़ितों से मिलेंगी मिशेल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गुरुद्वारा गोलीकांड पीड़ितों से मिलेंगी मिशेल
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा इस महीने के शुरूआत में विस्कोंसिन के एक गुरूद्वारे में हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से आगामी बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रथम महिला 23 अगस्त को विस्कोंसिन जाएंगी।
यह यात्रा ओबामा प्रशासन के सिख समुदाय से जुड़ने के प्रयास का हिस्सा है जो ओक क्रीक गुरुद्वारा गोलीबारी के बाद सहम से गए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि उसने कहा कि मिशेल ओबामा इस दुखद घटना के पीड़ितों और मारे गए लोगों के परिवार वालों से मुलाकात करेंगी।
भारतीय अमेरिकी और सिख समुदाय ने व्हाइट हाउस के इस घोषणा का दिल खोलकर स्वागत किया है। सिख परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर रजवंत सिंह ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि ये परिवार सीधे यह जानेंगे कि वह और राष्ट्रपति इस दुखद घटना के बारे में क्या महसूस करते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गत पांच अगस्त को इस गोलीबारी में चार भारतीय नागरिकों समेत छह श्रद्धालु मारे गए थे। पूर्व सैनिक वेड माइकल पेज ने इस घटना को अंजाम दिया था। इसमें एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल भी हुए थे। सूत्रों ने बताया कि मिशेल गोलीबारी में मारे गए लोगों और घायलों के परिजनों से मिलवाकी में मिलेंगी।