फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   booby-Jindal-bats-for-romney-ryan-team

जिंदल ने की रोमनी-रयान की तरफदारी

Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
booby-Jindal-bats-for-romney-ryan-team
भारतीय अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के नेता बॉबी जिंदल ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिट रोमनी और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पॉल रयान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए दावे के साथ कहा है कि उनकी टीम अमेरिकी सपने को पूरा करने में समर्थ है।
विज्ञापन


वर्जीनिया में रिपब्लिकन राष्ट्रपति के पक्ष में अभियान के दौरान लुइसियाना के गर्वनर बॉबी जिंदल ने रोमनी-पॉल टीम के पक्ष में प्रचार किया। एक स्थानीय रेडियो स्टेशन के साथ साक्षात्कार में जिंदल ने कहा कि मैं समझता हूं कि अमेरिकी सपने को पूरा करने के लिये रोमनी और रेयान समर्थ हैं।
विज्ञापन


पूर्व में खुद उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के दावेदार रहे जिंदल ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए सांसद रयान बिल्कुल उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि सांसद रयान का चुनाव बिल्कुल ठीक है। मुझे लगता है कि वह सभी उम्र के मतदाताओं की पसंद हैं। जिंदल ने मेसाचुसेट्स के गर्वनर के तौर पर रोमनी के रिकार्ड की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय औसत के मुकाबले मेसाचुसेट्स में बेरोजगारी की दर कम है। राष्ट्रीय औसत के मुकाबले यहां पर प्रति व्यक्ति आय अधिक है। दूसरा ठीक इसके विपरीत है। अमेरिका के लिए दोनों का अलग अलग दृष्टिकोण है जो इस चुनाव में दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed