{"_id":"13134","slug":"international-13134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन धर्म परिवर्तन पर जरदारी गंभीर","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
जबरन धर्म परिवर्तन पर जरदारी गंभीर
इसलामाबाद/एजेंसी
Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत में अल्पसंख्यकों के जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सिंध सरकार को संविधान में संशोधन के लिए कानून का मसौदा तैयार करने को कहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी हिंदुओं के भारत पलायन की खबरों के मद्देनजर पाक राष्ट्रपति ने यह गंभीरता दिखाई है।
पाक हिंदुओं के मौजूदा हालात के बारे में जरदारी की बहन फरयाल तालपुर, सत्तारूढ़ पीपीपी के सांसद और सिंध के मुख्यमंत्री कैम अली शाह द्वारा चिंता जताए जाने के बाद राष्ट्रपति ने यह निर्णय लिया। बृहस्पतिवार को कराची में एक बैठक के दौरान, जरदारी ने कानून का मसौदा तैयार करने के लिए प्रांत के कानून मंत्री अयाज सूमरो के नेतृत्व में एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि हिंदू पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि और नेताओं को भी कमेटी में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री शाह के हवाले से सूत्रों ने खबर दी है, ‘भारी तादाद में पाक हिंदुओं के भारत पलायन की खबरें सिर्फ कयास भर हैं लेकिन हिंदू समुदाय के लोग इस पर जोर दे रहे हैं कि जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून बने।’
विज्ञापन
जरदारी ने यह भी निर्देश दिया है कि कानून का मसौदा तैयार करने से पहले तालपुर और शाह जकोबाबाद जाकर हिंदू समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करें। बता दें कि जबरन धर्म परिवर्तन, फिरौती के लिए अपहरण और जबरन वसूली के कारण हिंदुओं के भारत पलायन की रिपोर्ट सामने आने के बाद राष्ट्रपति जरदारी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री मौला बख्श चांडियो की अगुवाई में तीन सांसदों की कमेटी गठित की है और इन्हें सिंध के हिंदू समुदाय के लोगों से मुलाकात करने को कहा है।
पाक में धर्म परिवर्तन की घटनाएं
पाकिस्तान में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू लड़कियों को अगवा करने और जबरन धर्म बदलकर निकाह करने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। 11 मार्च, 2012 को पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया कि देश के सिंध प्रांत में हर महीने 20 से 25 हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जाता है।
हाल के कुछ मामले
12 अगस्त, 2012 : हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के कारण 100 से ज्यादा हिंदुओं का जत्था भारत पहुंचा।
27 जुलाई, 2012 : पाक में एक विवादित टीवी एंकर के लाइव शो में एक हिंदू लड़के ने इसलाम कबूल किया।
17 मई, 2012 : मीरपुर की हिंदू लड़की रिंकल (18) वहां के रसूखदार लोगों द्वारा अगवा होने के बाद धर्म परिवर्तन की शिकार बनी।
01 जनवरी, 2012 : कराची में एक हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन, घरवालों ने जबरन धर्मांतरण और एक मुसलिम के साथ निकाह कराने की शिकायत दर्ज कराई।