फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   china-moon-rover-will-use-domestic-nuclear-battery

परमाणु ऊर्जा से चलेगा चीन का चंद्रयान

Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
बीजिंग/एजेंसी
बीजिंग/एजेंसी Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
china-moon-rover-will-use-domestic-nuclear-battery
चीन अपने पहले विशेष चंद्रयान को परमाणु ऊर्जा से संचालित करेगा। दिन के समय यान सौर ऊर्जा से संचालित होगा, जबकि रात में वह परमाणु ऊर्जा से संचालित होगा। इस चंद्रयान को अगले साल तक चंद्रमा के सतह पर उतारे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लूनर प्रोजेक्ट के मुख्य वैज्ञानिक ओयुयांग जियूयान ने बताया कि चंद्रयान में लगाई जाने वाली बैटरी यान को 30 साल तक ऊर्जा की आपूर्ति करती रहेगी। इस बैटरी में प्लूटोनियम-238 का उपयोग किया गया है। हालांकि यान पर नियंत्रण पृथ्वी से ही किया जाएगा। यह तीन महीनों तक चंद्रमा के सतह पर भ्रमण करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रूस और अमेरिका के बाद चीन स्पेस मिशन में परमाणु तकनीक का उपयोग करने वाला दुनिया का तीसरा राष्ट्र होगा। गौरतलब है कि चंद्रमा पर 14 दिनों की एक रात होती है और तापमान भी काफी कम होता है। ऐसे में चंद्रयान परमाणु बैटरी से ऊर्जा प्राप्त करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed