{"_id":"12665","slug":"international-12665","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडुरास में जहरीली शराब से 24 मरे","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
होंडुरास में जहरीली शराब से 24 मरे
तेगुसिगाल्पा/एजेंसी
Updated Wed, 11 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
होंडुरास में गत दो सप्ताह के दौरान जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के महामारी सुरक्षा प्रमुख थामस गुईवेरा ने बताया कि मरने वाले लोगों ने मिथेनॉल मिश्रित गन्ने का शराब पीया था, जिससे उनके शरीर में जहर फैल गया।
उन्होंने बताया कि 11 लोगों की मौत तेगुसिगल्पा शिक्षण अस्पताल और 13 लोगों की मौत होंडुरास के सिगुआतेपेक शहर में उनके घरों में हुई है। उन्होंने बताया कि शव परीक्षण के दौरान मृतकों के शरीर में मिथेनॉल पाया गया है।
अटार्नी जनरल कार्यालय के प्रवक्ता ईसा अल्वाराडो के अनुसार सिगुआतेपेक और कोमायागुआ में जहरीली शराब जब्त की गई है, जिसकी जांच की जा रही है।