Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   india-wants-better-coordination-with-tajikistan

ताजिकिस्तान के साथ बेहतर तालमेल चाहता है भारत

Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
दुशांबे/एजेंसी
दुशांबे/एजेंसी Updated Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
india-wants-better-coordination-with-tajikistan
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की रवानगी का समय नजदीक आते देख भारत अपनी ‘कनेक्ट सेंट्रल एशिया पालिसी’ के तहत आगे बढ़ रहा है। इसके तहत भारत युद्धग्रस्त देश के पड़ोसी मुल्कों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने का इच्छुक है।
विज्ञापन


पिछले नौ सालों में एस एम कृष्णा पहले भारतीय विदेश मंत्री हैं जिन्होंने कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देश ताजिकिस्तान की यात्रा की है। यहां उन्होंने अपने समकक्ष हमरोखान जारीफी के साथ संचार, ऊर्जा सहयोग और आतंकवाद आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। अफगानिस्तान के स्थिर भविष्य के लिए निवेश की जरूरत का मसला भारत और ताजिकिस्तान के बीच समझौते का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। मध्य एशिया के देशों के साथ नई दिल्ली बेहतर सामंजस्य स्थापित करना चाहता है।
विज्ञापन


द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कृष्णा ने जारीफी से अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा की। दोनों देश युद्धग्रस्त देश में स्थिरता लाने की जरूरत पर सहमत हुए हैं, जो पिछले एक दशक से संघर्ष झेल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था और पनबिजली क्षेत्र में निवेश समेत कई मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ताजिकिस्तान पनबिजली जैसे प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से एक संपन्न देश है, लेकिन इसकी कुल क्षमता का केवल तीन फीसदी ही यहां इस्तेमाल हो पा रहा है। भारतीय विदेश मंत्री की यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ताजिकिस्तान की सीमा अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान, किरगीस्तान और चीन से लगती है। इसके अलावा देश का एक संकरा हिस्सा पाक अधिकृत कश्मीर से भी इसे अलग करता है।


जरीफी के साथ वार्ता के बाद कृष्णा ने दोनों देशों के संबंध को ‘श्रेष्ठ’ बताया। उन्होंने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति को सितंबर में भारत यात्रा करने की भी इच्छा जाहिर की। नई दिल्ली और ताजिक राजधानी के बीच भारत जल्द विमान सेवा शुरू करने का भी इच्छुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed