{"_id":"12563","slug":"international-12563","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने मिसाइल का परीक्षण कर दिया संदेश","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ईरान ने मिसाइल का परीक्षण कर दिया संदेश
तेहरान/एजेंसी
Updated Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने खुद पर हमले की सूरत में जवाबी कार्रवाई की क्षमता के लिए किए जा रहे युद्धाभ्यास के तहत मंगलवार को इस्राइल तक मारक क्षमता वाली बैलेस्टिक मिसाइल का मध्य रेगिस्तान कावीर में परीक्षण किया। ईरान के अल आलम टीवी नेटवर्क ने बताया कि रिवोल्यूशनरी गॉर्ड ने अपने ‘ग्रेट प्रोफेट 7’ युद्धाभ्यास के दूसरे दिन कावीर मरुस्थल में एक छद्म लक्ष्य को मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाली शाहाब-3 मिसाइल से भेदा।
शाहाब-3 की मारक क्षमता 2000 किलोमीटर है, जिसका मतलब है कि यह इस्राइल तक मार कर सकती है जो तेहरान से करीब 1000 किलोमीटर दूर है। अल आलम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कम दूरी तक मारक क्षमता वाली शाहाब-1 और शाहाब-2 भी दागी गईं जिनकी मारक 300 से 500 किलोमीटर दूरी तक है।
फार्स संवाद समिति ने बताया कि कावीर मरुस्थल में केवल एक ही लक्ष्य को ईरान के विभिन्न हिस्सों से कई तरह की मिसाइलें दागकर भेदा गया। ईरान हालांकि इससे पहले भी शाहाब मिसाइलों का प्रायोगिक तौर पर परीक्षण और युद्धाभ्यास करता रहा है, लेकिन इस युद्धाभ्यास का मकसद इस्राइल और अमेरिका को संदेश देना है कि वह तेहरान पर हमले से पहले सोचे।
विज्ञापन
सरकारी संवाद समिति इरना ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स में दूसरे शीर्ष अधिकारी जनरल हुसैन सलामी के हवाले से कहा कि इस युद्धाभ्यास का संदेश अपने राष्ट्रीय हितों और बुनियादी मूल्यों की हिफाजत के लिए ईरानी लोगों की प्रतिबद्धता इच्छाशक्ति और शक्ति का प्रदर्शन है।