फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   for-pakistanis-india-bigger-threat-than-al-qaeda-survey

भारत को चाहने वाले पाकिस्तानी बढ़े: सर्वेक्षण

Fri, 29 Jun 2012 12:00 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Fri, 29 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
for-pakistanis-india-bigger-threat-than-al-qaeda-survey
भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले पाकिस्तानियों की संख्या बढ़कर 22 प्रतिशत हो गई है। पिछले साल यह संख्या केवल 14 प्रतिशत ही थी।
विज्ञापन


प्यू रिसर्च सेंटर के ग्लोबल एटीट्यूड्स प्रोजेक्ट के पाकिस्तान के इस सर्वेक्षण से पता चला है कि पाकिस्तान के 10 में से पांच नागरिक ही भारत को अपने लिए फायदेमंद मानते हैं, वहीं छह पाकिस्तानी उसे अपने देश के लिए तालिबान या अलकायदा से भी बड़ा खतरा मानते हैं। यहां एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है।

इसमें यह पता भी चला है कि साल 2009 में जब पहली बार पाकिस्तानियों से उनके सबसे बड़े खतरे का प्रश्न पूछा गया था, तब से वे इसके लिए लगातार भारत का नाम लेते रहे हैं। तब से भारत से डरने वालों की संख्या 11 बिंदु बढ़कर 59 प्रतिशत हो गई है। दूसरी ओर तालिबान को सबसे बड़ा खतरा बताने वालों का प्रतिशत नौ बिंदु कम हो गया है।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के अनुसार नकारात्मक भावनाओं के बावजूद 62 प्रतिशत पाकिस्तानी कहते हैं कि भारत के साथ सम्बंध सुधारना महत्वपूर्ण है। वहीं दो-तिहाई लोग द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने व दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए आगे बातचीत किए जाने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर भारतीय भी पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते बनाना, व्यापार बढ़ाना व दोनों देशों के बीच वार्ता चाहते हैं। इसके बाद भी पाकिस्तान की ओर भारतीय नजरिया मुख्य रूप से नकारात्मक है। दस भारतीयों में से छह (59 प्रतिशत) पाकिस्तान के प्रति नकारात्मक रुख रखते हैं। वैसे साल 2011 के 65 प्रतिशत की तुलना में इस साल इसमें कुछ कमी आई है।

सर्वेक्षण के मुताबिक भारत अकेला ऐसा देश नहीं है, जहां पाकिस्तान के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण है। जिन सात देशों में यह प्रश्न पूछा गया, उनमें से छह में पाकिस्तान के प्रति नकारात्मक रुख देखा गया। चीन, जापान और मुस्लिम बहुल मिस्र, जॉर्डन व ट्यूनीशिया में यह सवाल पूछा गया।


पाकिस्तानी और भारतीय दोनों ही इस बात पर सहमत हैं कि कश्मीर उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। 10 में से आठ पाकिस्तानी व 10 में से छह भारतीय कहते हैं कि कश्मीर पर विवाद को सुलझाना बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed