फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Israel-to-ease-visa-norms-for-Indians

वीजा नियमों में ढील देगा इस्राइल

Tue, 26 Jun 2012 12:00 PM IST
यरूशलम/एजेंसी
यरूशलम/एजेंसी Updated Tue, 26 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Israel-to-ease-visa-norms-for-Indians
भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस्राइल ने वीजा नियमों में ढील देने की घोषणा की है। साथ ही मुंबई में टूरिस्ट ऑफिस भी खोला जाएगा। ज्यादा से ज्यादा भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 660,000 अमेरिकी डॉलर खर्च किए जाएंगे। आने वाले वर्षों में इस्राइल भारतीयों पर्यटकों की संख्या दोगुनी करना चाहता है।
विज्ञापन

इस्राइल के लिए महाद्वीप में भारतीय अकेले सबसे बड़े टूरिस्ट स्रोत के रूप में उभरे हैं।

इस्राइल के पर्यटन मंत्री स्टास मिसेजनीकोव ने अपने भारतीय समकक्ष सुबोध कांत सहाय के साथ एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया है। गौरतलब है कि चार दिवसीय दौरे पर सहाय एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्राइल पहुंचे हैं। समझौते का मकसद अगले तीन वर्षों में दोनों देशों के बीच पर्यटकों की संख्या को दोगुना करना है।
विज्ञापन


मिसेजनीकोव ने सहाय के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा, ‘हम मुंबई में पर्यटन मंत्रालय का एक ऑफिस खोल रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि हम भारत के साथ संबंध को बहुत महत्व देते हैं।’ उन्होंने बताया कि करीब पचास हजार इस्राइली हर साल भारत जाते हैं और लगभग इतनी ही संख्या में भारतीय इस्राइल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहाय ने कहा कि दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी है, जिससे दोनों देशों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी ट्रैवेल एजेंटों, होटल मलिक, टूर ऑपरेटर, दोस्त एवं स्टेकहोल्डर के साथ मिलकर हमने पर्यटन विकास मंच बनाने का निर्णय लिया है, जो पर्यटन को बढ़ावा देने पर अपनी राय देंगे। उन्होंने भारतीय पर्यटन के क्षेत्र में विस्तृत अवसर की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed