{"_id":"12292","slug":"international-12292","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोबेल पुरस्कारों की राशि पर आर्थिक मंदी की कैंची","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
नोबेल पुरस्कारों की राशि पर आर्थिक मंदी की कैंची
स्टॉकहोम/एजेंसी
Updated Tue, 12 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक संकट के असर से दुनिया का सर्वोच्च सम्मान नोबेल पुरस्कार भी नहीं बच सका है। इसके चलते पुरस्कार राशि में 20 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है। इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को पिछले विजेताओं की तुलना में कम धनराशि मिलेगी।
नोबेल फाउंडेशन ने एक बयान में कहा है कि बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की 11 जून को हुई बैठक में वर्ष 2012 के लिए पुरस्कार राशि घटाकर 80 लाख स्वीडिश क्रोनर (करीब 6.16 करोड़ रुपये) करने का फैसला किया गया है। मालूम हो कि वर्ष 2001 से अब तक पुरस्कार विजेताओं को 1 करोड़ क्रोनर (करीब 7.70 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि दी जा रही थी।
बयान में कहा गया है कि हमारे पास लंबे समय तक पूंजी की कमी न हो और आगे पुरस्कार देने में कोई दिक्कत नहीं आए, इसलिए यह जरूरी कदम उठाया गया है। फाउंडेशन के प्रमुख लार्स हीकेंसटेन ने कहा कि यह फैसला ले पाना हमारे लिए काफी मुश्किल था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्टॉकहोम स्थित यह फाउंडेशन मेडिसिन, भौतिकी, रसायन शास्त्र, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देता है। नोबेल पुरस्कार के जनक अलफ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत के पैसे में से ही यह पुरस्कार दिया जाता है।