{"_id":"12221","slug":"international-12221","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल कायदा के खिलाफ ड्रोन हमले जारी रहेंगे","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
अल कायदा के खिलाफ ड्रोन हमले जारी रहेंगे
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 07 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विरोध को नजरअंदाज करते हुए अमेरिका ने बुधवार को साफ कहा कि अल कायदा के खिलाफ पाकिस्तान में ड्रोन हमले जारी रहेंगे। रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका के रक्षा मंत्री लियोन पनेटा ने कहा कि हमने पाकिस्तान के नेताओं को साफ कर दिया है कि हम खुद को बचाने के लिए हमले जारी रखेंगे।
पाकिस्तान के साथ संबंधों को जटिल बताते हुए उन्होंने कहा कि कई बार निराशा, हताशा और मुश्किल भरी स्थिति के बावजूद यह संबंध आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने इसलामाबाद में अमेरिकी राजदूत को बुलाकर ड्रोन हमलों पर कड़ा विरोध जताया था।
पाकिस्तान ने इन हमलों को गैरकानूनी और देश की संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया है। ड्रोन हमलों पर मजबूती से अपना पक्ष रखते हुए पनेटा ने कहा अमेरिका के लिए अपनी संप्रभुता की रक्षा के रूप में यह पाकिस्तान के संरक्षण के लिए भी था। हाल ही में अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में अल कायदा के दूसरे नंबर के कमांडर समेत 15 आतंकी मारे गए थे।