Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Pakistan-insisted-on-withdrawing-troops-from-Siachen

पाक का सियाचिन से सेना हटाने पर जोर

Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
इसलामाबाद/एजेंसी
इसलामाबाद/एजेंसी Updated Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Pakistan-insisted-on-withdrawing-troops-from-Siachen
पाकिस्तान ने एक बार फिर कहा है कि सियाचिन में सेना की तैनाती से भारत और पाकिस्तान, किसी को भी फायदा नहीं है।
विज्ञापन


यह बस अहं की संतुष्टि के लिए है। पाकिस्तान के बिजली एवं पानी मंत्री चौधरी अहमद मुख्तार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों की सेना सियाचिन विवाद के समाधान के मार्ग में बाधक हैं।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री रह चुके मुख्तार ने कहा कि भारत तथा पाकिस्तन, दोनों देश विवाद का समाधान चाहते हैं और यह दोनों के हित में होगा।

समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार, मुख्तार ने कहा कि भारत बड़ा देश है और उसे 'बड़े दिल' से समस्या के समाधान के लिए पहल करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि सात अप्रैल को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के सियाचिन के गयारी क्षेत्र में हिमस्खलन में पाकिस्तान के 129 सैनिकों तथा 11 नागरिकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


तब से पाकिस्तान लगातार दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्रों में से एक सियाचिन से दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) की ओर से सेना हटाने के लिए जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed