फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   12-killed-in-Afghanistan-including-4-NATO-soldiers

अफगानिस्तान में 4 नाटो सैनिक सहित 12 की मौत

Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
काबुल/एजेंसी
काबुल/एजेंसी Updated Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
12-killed-in-Afghanistan-including-4-NATO-soldiers
अफगानिस्तान में हुई अलग-अलग वारदातों में छह बच्चों और चार नाटो जवानों सहित 12 लोगों के मारे जाने का समाचार है। पहली घटना शनिवार रात की है। अफगानी अधिकारियों ने बताया कि देश के पूर्वी प्रांत पाकतिया में नाटो द्वारा किए गए हमले में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में छह बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिस व्यक्ति के घर को निशाना बनाया गया वह तालिबान या किसी अन्य आतंकी गुट से संबद्ध नहीं था। काबुल स्थित एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने इन मौतों की पुष्टि की है। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान में सड़क किनारे किए गए अलग-अलग विस्फोटों में नाटो के चार जवान मारे गए हैं। नाटो ने एक बयान में कहा है कि चार जवानों की मौत शनिवार को हुई हुई। उसने हमले के संदर्भ में कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन


हेलमंद प्रांत के नहर-ए-सराज इलाके में शनिवार को हुए विस्फोट में एक ब्रिटिश सैनिक मारा गया। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैनिक शनिवार को वाहन में सफर करते मारा गया। नाटो सेवा का एक अन्य जवान शनिवार को ही पूर्वी अफगानिस्तान हुए हमले में मारा गया। इस बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस महीने में ही अफगानिस्तान में नाटो के 33 सैनिक मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed