फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Maoist-flag-hoisted-on-Mount-Everest

एवरेस्ट शिखर पर फहराया माओवादी झंडा

Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
काठमांडू/अमर उजाला ब्यूरो
काठमांडू/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Maoist-flag-hoisted-on-Mount-Everest
नेपाल में शांति और संविधान के लिए माओवादी अध्यक्ष पुष्पकमल दहल प्रचंड के पुत्र प्रकाश दहल के नेतृत्व में निकली 11 सदस्यीय टीम ने शनिवार की सुबह विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचकर माओवादी पार्टी का झंडा फहराया।
विज्ञापन


एवरेस्ट आधार शिविर में रहे पर्यटन मंत्रालय के संपर्क अधिकारी ज्ञानेंद्र श्रेष्ठ ने शनिवार की प्रकाश दहल सहित टीम के सदस्यों के एवरेस्ट आरोहण की जानकारी दी।
विज्ञापन


लुंबिनी-सगरमाथा शांति अभियान के तहत 11 सदस्यीय टीम में आठ लोगों ने एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचकर माओवादी पार्टी का झंडा फहराया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार मध्याह्न पूरी टीम सात हजार एक सौ मीटर की ऊंचाई पर स्थित साउथकोल (अंतिम शिविर) से आगे बढ़ी और शनिवार की सुबह आठ बजे एवरेस्ट शिखर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एवरेस्ट आरोहण को निकली यह टीम उस समय चरचा में आई थी जब नेपाल सरकार ने टीम को दो करोड़ का अनुदान दिया था। उसके विरोध में विपक्षी दलों ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध के बाद प्रकाश दहल और उनकी टीम को अनुदान राशि वापस लौटाने की घोषणा करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed