फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Instant relief

तात्कालिक राहत

Thu, 17 Oct 2013 07:59 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Thu, 17 Oct 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
Instant relief

करीब एक पखवाड़े तक विश्व अर्थव्यवस्था को सांसत में रखने के बाद आखिरी वक्त पर हुई सहमति से अमेरिका में आंशिक कामबंदी खत्म भले हो गई हो, पर न तो समस्या अभी पूरी तरह सुलझी है और न ही उपद्रवी रिपब्लिकन्स को कोई बड़ी राहत मिली है। कहां तो वे ओबामा द्वारा शुरू की गई हेल्थकेयर योजना को वापस लेने की मांग कर रहे थे और कहां इस कानून में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू करने के ओबामा प्रशासन के आश्वासन पर ही उन्हें संतोष करना पड़ा है।

विज्ञापन


कुछ हासिल होना तो दूर, उलटे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बंधक बनाए रखने के कारण उन्हें तालिबान तक कहा गया, और जनमत सर्वेक्षण में उनका ग्राफ भी काफी नीचे चला गया। यह ठीक है कि अमेरिका में आंशिक कामबंदी नई नहीं है, यह भी सही है कि वहां के सांसद आखिरी वक्त में संकट टालने की गंभीरता दिखाते हैं, लेकिन जब विश्व अर्थव्यवस्था संकट के मुहाने पर हो, तब प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन्स के आचरण से यह लगा नहीं कि वे दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के नुमाइंदे हैं।
विज्ञापन


उनकी जिद से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लगभग पच्चीस अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जिसका असर चौथी तिमाही के प्रदर्शन पर पड़ना तय है। यह गतिरोध टला है, तो जाहिर है, विश्व अर्थव्यवस्था ने राहत की सांस ली है। अगर समय पर सहमति नहीं बनती, तब भी अमेरिका पर एकाएक कोई पहाड़ बेशक नहीं टूटता, लेकिन शेयर बाजार से लेकर मुद्रा बाजार तक जैसा तूफान आता, और अमेरिकी डॉलर व बांड की विश्वसनीयता की दुनिया भर में जैसी भद पिटती, उसकी कल्पना ही की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था भी अमेरिकी बांडों को सबसे सुरक्षित निवेश मानती है, ऐसे में महाशक्ति देश की बदहाली वैश्विक बदहाली की वजह बन जाती। हालांकि यह भी उतना ही देखने लायक है कि गतिरोध खत्म होने का विश्व बाजार ने जैसा स्वागत किया है, वैसा हमारे बाजार ने नहीं। कॉरपोरेट घरानों को शिंकजे में कसने, आर्थिक विकास दर घटने का अंदेशा जताने और डॉलर की मजबूती को इसकी वजह बताया जा रहा है। लेकिन स्थिति जिस तरह बदल रही है, उसमें भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति उम्मीद तो बनती ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed