फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   inkblot in politics

राजनीति में कालिख

Tue, 19 Nov 2013 07:36 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Tue, 19 Nov 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
inkblot in politics

अरविंद केजरीवाल पर स्याही तब फेंकी गई है, जब अन्ना हजारे के साथ उनके मतभेद सतह पर दिखाई देते हैं, लेकिन दोनों के बीच की गलतफहमी क्या सचमुच इतनी बड़ी है कि अन्ना के किसी नाराज समर्थक को यह कदम उठाना पड़े!

विज्ञापन


इसमें शक नहीं कि अपने नाम के दुरुपयोग से चिंतित अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को पिछले दिनों एक चिट्ठी लिखकर कई मुद्दों पर उनसे सफाई मांगी थी। यह भी सच है कि आप के मुखिया ने पत्रकारों की मौजूदगी में जवाबी चिट्ठी सार्वजनिक कर अन्ना हजारे को क्षुब्ध कर दिया है। लेकिन दोनों के बीच की यह असहमति इतनी भी बड़ी नहीं है, जितना बताया जा रहा है। बल्कि मानने का कारण है कि अन्ना और केजरीवाल के बीच मतभेद का राजनीतिक फायदा कोई और उठाना चाहता है।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप के मुखिया को निशाना बनाने में उन्हीं की दिलचस्पी ज्यादा होगी, जिनको उनसे खतरा है। खुद अन्ना ने कहा है कि वह स्याही फेंकने वाले के बारे में नहीं जानते। इसी तरह अब यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अरविंद केजरीवाल पर कालिख फेंकने वाले नचिकेता 2009 तक नहीं, पिछले साल तक भाजपा के सदस्य थे। आप की बढ़ती लोकप्रियता से आशंकित बड़ी पार्टियां उसे घेरने की जुगत में हैं, यह तथ्य किसी से छिपा हुआ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कांग्रेस ने उसकी विदेशी फंडिंग का मुद्दा उठाया, और अगर नचिकेता के बारे में आए तथ्य सही हैं, तो आप को बदनाम करने की साजिश अब भाजपा रच रही है। लेकिन इस तरह की कोशिशों से इन सियासी दलों का ही ज्यादा नुकसान होगा। आप की विदेशी फंडिंग का मुद्दा उठाकर कांग्रेस और भाजपा पहले ही घिर चुकी हैं। फंडिंग के मामले में खुद उनकी गोपनीयता सवालों के घेरे में है।


अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक तौर-तरीकों से असहमतियां हो सकती हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी को मिलने वाले चंदों को सार्वजनिक कर पारदर्शिता दिखाई है। अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षा से अन्ना हजारे भले सहमत न हों, पर वह यह तो मानेंगे कि आम आदमी पार्टी कमोबेश उन्हीं नीतियों पर चल रही है, जिसे उन्होंने शुरू किया था। लिहाजा इस मोड़ पर केजरीवाल से असहमति जताकर वह उस आंदोलन को ही कमजोर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed