फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   infeticide chinot colony

चिन्योट कालोनी में मिला बच्ची का शव

Sat, 13 Sep 2014 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूराो/ रोहतक Updated Sat, 13 Sep 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
चिन्योट कॉलोनी में सांई बाबा मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर एक नवजात बच्ची का शव कचरे में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे एक युवक ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। हालांकि बच्ची का शव काफी देर तक पुलिस के सीमा विवाद में ही पड़ा रहा।

शव को लेकर जीआरपी और पीजीआई थाना सीमा विवाद काफी देर तक चलता रहा। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पीजीआई भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में देर शाम तक बच्ची के बारे में पता नहीं चल सका है।
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे चिन्योट कालोनी स्थित सांई बाबा मंदिर के नजदीक रेलवे लाइन के पास कचरे में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ था। कालोनी निवासी अरुण वहां से गुजर रहा था तो उसने बच्ची का शव पड़ा देख, लोगों को इसकी सूचना दी।

वहां भारी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए पीजीआई में भेज दिया। वहीं डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर डीएनए नमूने लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 318 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के बीच हुआ सीमा विवाद
पीजीआई थाना पुलिस जहां बच्ची के शव को जीआरपी की हद में बता रही थी, वहीं जीआरपी पुलिस का कहना था कि क्षेत्र पीजीआई पुलिस का है। इसी को लेकर डेढ़ घंटे तक कशमकश की स्थिति बनी रही। उसके बाद पीजीआई थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:::::
बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। डीएनए के लिए नमूने लिए गए हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची के शव को वहां पर किस ने फेंका है।
एमआई खान, थाना प्रभारी, पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed