फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   In the case of occupied land in the bloody conflict cousins

जमीन पर कब्जा लेने के मामले में चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष

Wed, 27 Aug 2014 11:53 PM IST
फतेहाबाद
फतेहाबाद Updated Wed, 27 Aug 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
गांव काजलहेड़ी में बुधवार दोपहर को चचेरों भाइयों में जमीन के विवाद में हुए गोलीबारी में एक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में एक के पेट में गोली लगी है जबकि दो अन्य के सिर में चोटें आई हैं। फतेहाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


 जानकारी के अनुसार, गांव काजलहेड़ी निवासी जयप्रकाश (27) पुत्र हंसराज और उसके छोटे भाई प्रदीप कुमार (25) ने अपने चचेरे भाइयाें सतबीर और कृष्ण से दो एकड़ जमीन खरीदी थी। जयप्रकाश ने बताया कि वे खरीदी गई जमीन पर कब्जा लेना चाहते थे, लेकिन उनके चचेरे भाई आनाकानी करते थे। बुधवार दोपहर को वह अपने छोटे भाई प्रदीप के साथ जमीन पर कब्जा लेने के लिए वहां जुताई करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान उसके चचेरे भाई सतबीर और कृष्ण वहां आ गए और जुताई का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


 जब उन्होंने जुताई नहीं रोकी तो चचेरों भाइयों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक ने बंदूक निकाल ली और उन पर गोलियां चला दी, जिसमें एक गोली प्रदीप की छाती में और दूसरी गोली उसके पेट में आ लगी। इसी दौरान झगड़े में सतबीर और कृष्ण को भी गंभीर चोटें आईं। गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलाें को उपचार के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप ने रास्ते में दम तोड़ा
प्रदीप की गंभीर हालत को देखकर उसे हिसार रेफर कर दिया गया, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद जयप्रकाश, सतबीर और कृष्ण की भी गंभीर हालत के चलते उनको हिसार रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर फतेहाबाद सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गांव में जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फतेहाबाद सिविल अस्पताल में जयप्रकाश के भी बयान लिए। इसमें उसने सतबीर और कृष्ण पर गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


पुलिस ने शुरू की जांच
गांव काजलहेेड़ी में फायरिंग से हुई मौत की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर की। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में ही जुटी रही। मामले में किसी के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed