{"_id":"9f3d643c99eae46108be5991671d78a3","slug":"illigal-colonies-cut-water-and-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनियों के बिजली, पानी पर प्रतिबंध","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
अवैध कॉलोनियों के बिजली, पानी पर प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 08 Dec 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बाहरी कॉलोनियां बनती गईं और लोग बसते गए।
प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों ने इन कॉलोनियों के लोगों को न सिर्फ बिजली के कनेक्शन दिए बल्कि पानी, सीवर और सड़क की सहूलियत भी दी।
जिस दौरान अवैध कॉलोनियां बस रहीं थी, जिला प्रशासन को इसकी सुध तक नहीं आई और लोगों ने जमा पूंजी लगाकर अपने सपनों के आशियाने को भी सजा लिया।
करीब एक लाख से ज्यादा लोग जब इन कॉलोनियों में रह रहे हैं तो जिला प्रशासन ने बिजली पानी के कनेक्शन देने पर ही रोक लगा दी है।
नगर निगम के अंतर्गत कंट्रोल्ड एरिया के अंतर्गत आने वाले बाहरी इलाकों में बढ़ती जा रही इन कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए निगम पहले भी नोटिस जारी करता रहता है। बावजूद भूमाफिया लगातार कृषि भूमि और निगम के कंट्रोल्ड एरिया में लोगों को अवैध कॉलोनी बेच देते हैं। ऐसे में भूमाफिया भी इन लोगों को जल्द ही कॉलोनियों को नियमित किए जाने का भरोसा देते रहते हैं। हालांकि डीसी शेखर विद्यार्थी ने विभागों सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
चुनाव से पहले नियमित के लिए भेजी गई थी सूची
विधानसभा चुनावों से पहले नगर निगम की ओर से शहर की 46 कॉलोनियों को अवैध से नियमित करने के लिए प्रस्ताव बना कर मुख्यालय को भेजा गया था। उम्मीद थी कि आचार संहिता लगने से पहले पूर्व प्रदेश सरकार इन कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा कर सकती है। लेकिन प्रस्ताव पर कोई आदेश जारी नहीं किया गया। ऐसे में आज भी यह कॉलोनियां जिला प्रशासन की नजर में अवैध हैं। और अब यहां पर रह रहे करीब एक लाख से ज्यादा लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
ये हैं कालोनियां
जींद रेलवे फाटक स्थित शिव कॉलोनी, सूर्य नगर आईडीसी के नजदीक का एरिया, कु ताना बस्ती, शेर विहार, संजय कालोनी, रूप नगर, न्यू अग्रसेन कॉलोनी, फ्रैंड्स कॉलोनी, अस्थल बोहर कॉलोनी, गढ़ी माजरा, ऋ षिनगर की अवैध कॉलोनी, रामनगर, कुंज विहार, गोकुल कॉलोनी, अजीत कॉलोनी, अमृत कॉलोनी, न्यू विजय नगर, शीतल नगर, आनंद नगर, तिलक नगर का बाहरी क्षेत्र कबीर कॉलोनी बसंत विहार का बाहरी क्षेत्र उत्तम विहार नजदीक आजाद गढ़ का बाहरी क्षेत्र, विशाल नगर, नेहरू कॉलोनी का बाहरी क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी का बाहरी क्षेत्र, इंद्रप्रस्थ कालोनी, हरकी देवी कॉलोनी, लाढ़ौत रोड स्थित ऋषि नगर, शास्त्री नगर, बसंत विहार, सिंहपुरा रोड स्थित सूर्य नगर, गोहाना रोड स्थित प्रवेश नगर कच्चा चमारियां रोड स्थित राजीव नगर, जींद चौक, बरसी नगर।
विज्ञापन
‘शहर की अवैध रूप से बस रही कॉलोनियों में बिजली पानी का कनेक्शन जारी न करने के आदेश निगम आयुक्त एवं उपायुक्त की ओर से किए गए हैं।’
केके वार्ष्णेय, एटीपी एवं कार्यवाहक डीएमसी, नगर निगम रोहतक