फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   IIT BHU student found two crore package

आईआईटी बीएचयू के छात्र को मिला दो करोड़ रुपये का पैकेज

Fri, 05 Dec 2014 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 05 Dec 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के कैंपस प्लेसमेंट के दौरान ओरेकल यूएस कंपनी ने एक छात्र को दो करोड़ रुपये सालाना का पैकेज दिया है। इसके साथ ही आईआईटी बीएचयू से 1.42 करोड़ की प्लेसमेंट का रिकॉर्ड भी टूट गया है।
विज्ञापन

 वहीं गूगल माउंटेन व्यू ने एक और छात्र को 1.63 करोड़ का पैकेज ऑफर किया है। यह भी बीएचयू के आईआईटी कैंपस के अब तक के रिकॉर्ड प्लेसमेंट से ज्यादा है। संस्थान में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट में पिछले दो दिन में ढाई सौ मेधावियों को अच्छे पैकेज पर मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में एक दिसंबर से कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो गया है। एक और दो दिसंबर के बीच कई मल्टीनेशनल कंपनियां छात्र-छात्राओं के सलेक्शन के लिए आईं।
 27 मल्टीनेशनल कंपनियों ने आईआईटी के 140 स्टूडेंट्स को लाखों के पैकेज पर जॉब ऑफर की है। इसमें 80.29 लाख, 73.34 लाख, 30 लाख, 28.5, 24.5, 22 लाख तक के पैकेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में भारतीय कंपनियों ने 26 छात्र-छात्राओं को 15 से 22 लाख तक के पैकेज ऑफर किए हैं। आईआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस बार कंपनियां छात्रों को अच्छा पैकेज ऑफर कर रही हैं।
दो कंपनियों ने कैंपस के दो छात्रों को आईआईटी बीएचयू के अब तक के रिकॉर्ड 1.42 करोड़ से ज्यादा का पैकेज दिया है। बीएचयू कैंपस के लिए यह एक नया रिकॉर्ड है।

 वहीं करीब 75 छात्र-छात्राओं को दस लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नौकरी मिली है। पिछले साल यह आंकड़ा 65 लाख तक सिमट गया था। इस बार मिलने वाले पैकेज को लेकर छात्र काफी उत्साहित हैं। कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया अभी आगे भी चलेगी। अभी अन्य कंपनियां भी कैंपस प्लेसमेंट के लिए संपर्क कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed