5,400 रुपए 3G स्मार्टफोन, बाजार में आए दो नए फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने स्मार्टफोन बाजार में दूसरी कंपनियों के फोन को टक्कर देने के लिए अपने दो नए डिवाइस अल्ट्रा 2 और आईडी 1000 बाजार में उतारे हैं। दोनों ही डिवाइस 3जी सपोर्ट के साथ है और देखने में स्टाइलिश भी हैं।
एक नजर आइडिया अल्ट्रा2 के फीचर्स पर
वहीं फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। इसी के साथ वीडियो कॉलिंग की सुविधा के लिए 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरे की भी सुविधा उपलब्ध है।
बिल्कुल फ्री में करें कॉल, इंटरनेट की भी जरूरत नहीं
फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और 1.3 क्वाडकोर प्रोसेसर पर आधारित इस फोन में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन का उपयोग किया गया है। जिसके द्वारा उपभोक्ता बेहतर व तीव्र गति से इंटरनेट ब्राउजिंग की सुविधा प्राप्त करने के अलावा गेम, सोशल नेटवर्किंग व कई अन्य एप्लिकेशनंस का उपयोग कर सकते हैं।फोन में 21 एमबीपीएस की गति से डाटा डाउनलोड किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
एक नजर आइडिया आईडी 1000 के फीचर्स पर
इसके साथ आइडिया ने स्मार्टफोन आईडी 1000 में 3.5 इंच की स्क्रीन फोन भी लॉन्च किया है जिसमें 3जी सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 1 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है और इसमें एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन का उपयोग किया गया है।
इस तरह बनाएं फटाफट तत्काल रेलवे टिकट
डुअल सिम आधारित आइडिया आईडी 1000 में 2.0 मैगापिक्सल कैमरा है इसके अलावा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त 32जीबी तक एक्सटर्नल मैमोरी का उपयोग किया जा सकता है।
कीमत
भारतीय बाजार में आइडिया आईडी 1000 फोन की कीमत 5,400 रुपए है। जबकि आइडिया अल्ट्रा 2 की कीमत 12,500 रुपए तय की गई है।