{"_id":"41583734-a111-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"htc-one-launched-in-indian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एचटीसी वन' अब भारतीय बाज़ार में, फीचर्स पर एक नज़र","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
'एचटीसी वन' अब भारतीय बाज़ार में, फीचर्स पर एक नज़र
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Apr 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल बनाने वाली कंपनी एचटीसी ने अपने हाइ रेंज स्मार्टफोन 'एचटीसी वन' को भारतीय बाजार में उतारा है। एल्युमिनियम बॉडी वाले नए फोन का डिजाइन काफी आकर्षक है।
विज्ञापन
नया फोन एचटीसी द्वारा अभी तक लांच किए गए स्मार्टफोन से अलग है। एचटीसी वन की 4.7 इंच की फुल एचडी डिस्पले है। आइए अब बात करते हैं एचटीसी वन में क्या है खास।
विज्ञापन
ऑपरेटिंग सिस्टम
स्मार्टफोन एचटीसी वन में गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड का सबसे लेटेस्ट वर्जन 4.1 (जेलीबीन) है। ऑपरेटिंग सिस्टम के एडवांस वर्जन का एक्सपीरियंस अच्छा है।
विज्ञापन
डिस्पले
एचटीसी के इस फोन में मिलेगा आपको ज्यादा बेहतर डिस्प्ले। इसकी वजह है इसकी 4.7 इंच की फुल एचडी स्क्रीन है। एल्युमिनियम बॉडी वाले इस फोन का 468 पिक्सल प्रति इंच का रिज्यूलूशन है। दमादार रिज्यूलूशन क्वालिटी इसे अन्य फोन से अलग बनाती है।
प्रोसेसर और रैम
फोन में 1.7 गीगा हर्ट्ज के क्वालकोम स्नेपड्रेगन प्रोसेसर के साथ ही 2GB की रैम है। रैम और प्रोसेसर की अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा कॉनफ्रीगेशन है।
मेमोरी
इसे 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, मगर ऐपल के फोन की तरह इसकी मेमोरी को नहीं बढ़ाया जा सकता। हालांकि दूसरे देशों में कंपनी ने इसके 64GB मेमोरी वाले वर्जन को भी लांच किया है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए एचटीसी के नए स्मार्टफोन में वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 4.0, GPS, NFC और माइक्रो USB पोर्ट दी गई है।
कैमरा
मेगापिक्सल की दौड़ से अलग हटकर एचटीसी वन में 'अल्ट्रापिक्सल' कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस कैमरे की पिक्चर अन्य कैमरों की तुलना में साफ और सुंदर होगी।
कम रोशनी में भी इससे बेहतर क्वालिटी की तस्वीर ली जा सकती है। फोन के फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरा में फुल एचडी वीडियो रिकार्डिंग की भी सुविधा है।
बैटरी
एचटीसी वन में 2,300mAh बैटरी है, अमूमन इस साइज के डिस्पले वाले स्मार्टफोन में 2,100 mAh तक की बैटरी होती है।
कीमत और उपलब्धता
एचटीसी वन की कीमत 42,900 रुपये है और यह अप्रैल के अंत तक बाजार में मिलना शुरू हो जाएगा।