{"_id":"0aad2cc8-9def-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"htc-launches-facebook-home-smartphone-htc-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एचटीसी फर्स्ट' यानी बड़ी स्क्रीन वाला बजट स्मार्टफोन","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
'एचटीसी फर्स्ट' यानी बड़ी स्क्रीन वाला बजट स्मार्टफोन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Apr 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल बनाने वाली प्रमुख कंपनी एचटीसी ने अपने नए स्मार्टफोन 'एचटीसी फर्स्ट' को लांच कर दिया है। इस मौके पर एंड्रायड ऐप्लीकेशन फेसबुक होम को भी पेश किया गया।
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपनी नई ऐप्लीकेशन होम को पहली बार एचटीसी फर्स्ट के साथ पेश किया है। एचटीसी इससे पहले भी दो फेसबुक डेडीकेटिड फोन 'सालसा' और 'चा चा' को लांच कर चुका है।
विज्ञापन
एचटीसी फर्स्ट को कंपनी के सीईओ पीटर चो ने लांच किया। यूरोपीय मार्केट में यह 12 अप्रैल से मिलेगा, भारतीय बाजार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
फोन और नई ऐप्लीकेशन की लांचिंग के मौके पर जुकरबर्ग ने बताया कि कंपनी कोई स्मार्टफोन या ऑपरेटिंग सिस्टम लांच नहीं करने जा रही है। बात करते हैं नए स्मार्टफोन के फीचर्स और खासियत के बारे में।
डिस्पले
एचटीसी के नए स्मार्टफोनन 'एचटीसी फर्स्ट' में 4.3 इंच की 720x1280 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली टच स्क्रीन डिस्पले है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
फोन में एंड्रायड का 4.1 जेली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम है और इसमें फेसबुक होम ऐप्लीकेशन पहले से ही इनबिल्ट होगा।
प्रोसेसर
फेसबुक होम के साथ लांच हुए एचटीसी फर्स्ट में 1.4 गीगा हर्ट्ज का ड्युल-कोर क्वालकोम स्नेपड्रेगन 400 प्रोसेसर और 1GB रैम है।
कैमरा
फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 1.6 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे से 1080 पिक्सल तक की वीडियो कैप्चर की जा सकती है।
मेमोरी
एचटीएसी फर्स्ट में 16GB की इंटरनल मेमोरी है, इसमें मेमोरी को बढ़ाने के माइक्रो एसडी कार्ड का स्लॉट नहीं दिया गया है।
बैटरी
फेसबुक डेडीकेटिड स्मार्टफोन में 2,000 mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी है, यानी यूजर बैटरी को चेंज नहीं कर पाएगा।
कीमत और उपलब्धता
एचटीसी का नया फोन यूरोपीय बाजार में 12 अप्रैल से उपलब्ध होगा। इसका कीमत 99 डॉलर (करीब 5,500 रुपये) है।