{"_id":"dc521532-7b39-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"htc-launch-htc-one-with-ultrapixel-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है दुनिया का सबसे दमदार स्मार्टफोन","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ये है दुनिया का सबसे दमदार स्मार्टफोन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Feb 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की अग्रणी मोबाइल निर्माता कंपनी एचटीसी ने अपने नए स्मार्टफोन 'एचटीसी वन' को लांच किया है। नए फोन की स्पेशिफिकेशन दमदार और डिजाइन भी आकर्षक है। पिछले कुछ हफ्तों में लांच हुए स्मार्टफोन में एचटीसी का यह फोन सबसे अलग है, इसकी खूबियों को जानने के बाद हमारे साथ आप भी कहेंगे कि यही दुनिया का सबसे दमदार फोन है।
विज्ञापन
एचटीसी वन में 4.7 इंच की फुल एचडी डिस्पले के साथ और भी कई खूबियां है। दमदार फीचर्स के साथ ही एचटसी वन का कैमरा इसे सबसे अलग बनाता है। यह फोन जल्द ही दुनियाभर के मार्केट में मिलना शुरू ओ जाएगा। बात करते हैं एचटीसी के नए फोन के फीचर्स के बारे में।
विज्ञापन
ऑपरेटिंग सिस्टम
स्मार्टफोन एचटीसी वन में गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड का लेटेस्ट वर्जन 4.1 (जेलीबीन) है, ऑपरेटिंग सिस्टम के एडवांस वर्जन का एक्सपीरियंस अच्छा है।
डिस्पले
नए स्मार्टफोन 'एचटीसी वन' की 4.7 इंच की फुल एचडी डिस्पले है। एल्युमिनियम बॉडी वाले इस फोन का 468 पिक्सल प्रति इंच का रिज्यूलूशन है। इसकी दमादार रिज्यूलूशन क्वालिटी इसे अन्य फोन से अलग बनाती है।
विज्ञापन
प्रोसेसर और रैम
एचटीसी वन में 1.7 गीगा हर्ट्ज के क्वालकोम स्नेपड्रेगन प्रोसेसर के साथ ही 2GB की दमदार रैम है। इसकी रैम और प्रोसेसर की भी अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा कॉनफ्रीगेशन है।
मेमोरी
नया स्मार्टफोन 'एचटीसी वन' दो तरह के स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उपलब्ध होगा। पहला 32GB और दूसरा 64GB स्टोरेज कैपेसिटी। इस फोन में कंपनी ने इंटरनल मेमोरी की सुविधा दी है, माइक्रो SD कार्ड से इसकी मेमोरी को एक्सटेंड नहीं किया जा सकता।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए एचटीसी के नए स्मार्टफोन में वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 4.0, GPS, NFC और माइक्रो USB पोर्ट दी गई है।
कैमरा
फोन के कैमरे में एचटीसी ने सबसे अलग करने की कोशिश की है। मेगापिक्सल की दौड़ से अलग हटते हुए कंपनी ने एचटीसी वन में 'अल्ट्रापिक्सल' कैमरा दिया है। एचटीसी का दावा है कि इससे ली गई फोटो अन्य कैमरों की तुलना में साफ और सुंदर होगी। कम रोशनी में भी इससे बेहतर क्वालिटी की तस्वीर ली जा सकती है। फोन के फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरा में फुल एचडी वीडियो रिकार्डिंग की भी सुविधा है।
बैटरी
एचटीसी वन में 2,300mAh बैटरी है, अमूमन इस साइज के डिस्पले वाले स्मार्टफोन में 2,100 mAh तक की बैटरी होती है। इसमें बैटरी का कॉनफ्रीगेशन करीब 200mAh तक ज्यादा है।
कीमत एवं उपलब्धता
नए फोन की कीमत के बारे में कंपनी की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है। ऐसी उम्मीद है कि एचटीसी का नया स्मार्टफोन दुनियाभर के मार्केट में मार्च में मिलना शुरू हो जाएगा। ऐसी भी उम्मीद है कि यह मार्च से भारतीय बाजार में भी मिलेगा।