फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   how to edit facebook Look Back video

फेसबुक टिप्स: ऐसे बनाएं फेसबुक लुक बैक वीडियो अपनी मर्जी से

Thu, 13 Feb 2014 01:03 PM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
how to edit facebook Look Back video

सोशल नेटवर्किंग साइट्स की दुनिया में फेसबुक का अपना एक अलग ही मुकाम है। 10 साल पहले 4 फरवरी 2004 हार्वड विश्वविद्यालय के छात्र मार्क जुकरबर्ग ने इंटरनेट पर फेसबुक की शुरुआत की।

विज्ञापन


फेसबुक अब 10 साल का हो चुका है और दुनिया भर में करीब 1.23 अरब यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में भी करीब 9.4 करोड़ इसके चाहने वाले हैं। यहां आम इंटरनेट यूजर्स के अलावा नेता, अभिनेता, स्पोर्ट्स स्टार सभी शामिल हैं। फेसबुक जैसा आज दिखाई दे रहा है शुरुआत से ये ऐसा नहीं था।

विज्ञापन

लुक बैक वीडियो

how to edit facebook Look Back video

फेसबुक ने पिछले 10 साल में कई छोटे-बड़े बदलाव किए हैं। यही वजह है कि आज भी लोगों में फेसबुक की चाह बरकारर है क्योंकि उनको यहां कुछ न कुछ नए करते रहने को मिल रहा है।

हाल ही में फेसबुक ने अपनी 10वी सालगिरह पर "Look Back video" को अपने फीचर्स की फहेरिस्त में शामिल किया है। लुक बैक वीडियो के जरिए आप फेसबुक पर अपलोड अपनी तस्वीर को एक मूवी में बदल सकते हैं। करीब 1 मिनट अ‌वधि की इस मूवी में आपके फेसबुक सफर को दिखाया जाता है। जिसमें आपने फेसबुक कब ज्वाइन किया, अपनी की सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली पोस्ट वगैरह को दिलचस्प अंदाजा में दिखाया जाता है।

Here’s my Facebook movie

how to edit facebook Look Back video

शायद ये फीचर अब तक आप इस्तेमाल भी कर चुके हों या आपने न्यू फीड के दौरान अपने किसी मित्र का स्टेट्स देखा हो। "Here’s my Facebook movie"

फेसबुक लुक बैक वीडियो फीचर में रैंडम्ली फोटोग्राफ चुनकर फेसबुक मूवी तैयार हो जाती है। लेकिन अब आप यहां अपनी मर्जी से फोटो का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन

खुद चुने अपनी तस्वीरें

how to edit facebook Look Back video

अगर आप लुक बैक वीडियो का इस्तेमाल कर चुके हैं तो यूआरएल बार में टाइप करें "https://www.facebook.com/lookback/edit/"

यहां आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। दाएं ओर एडिट ऑप्‍शन पर क्लिक करें।
एडिट ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी सारी तस्वीरें दिखाई देने लगती है। यहां आप अपनी मर्जी से तस्वीरों का चयन कर सकते हैं। इसके बाद शेयर बटन पर ‌क्लिक करके इसको शेयर कर सकते हैं।

अगर आपने अभी तक लुक बैक वीडियो फीचर इस्तेमाल नहीं किया है तो यूआरएल बार में https://www.facebook.com/lookback/" टाइप करें और दिशा-निर्देश को देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed