{"_id":"4c238dee-93b0-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-celebrate-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगों से दूर खास अंदाज में ऐसे मनाएं होली","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
रंगों से दूर खास अंदाज में ऐसे मनाएं होली
क्रियांशु सारस्वत
Updated Mon, 25 Mar 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्योहार आने वाला है और सभी पर होली की खुमारी चढ़नी शुरू हो गई है। हर कोई अपनी होली को खास बनाने की प्लानिंग कर रहा है। कुछ लोग रंग और गुलाल से दूर होकर होली मनाने की सोच रहे होंगे तो कुछ किसी दूसरे अंदाज में होली सेलीब्रेट करने का प्लान कर रहे होंगे।
विज्ञापन
डिजीटल वर्ल्ड पर भी होली का सुरूर शुरू हो गया है। इंटरनेट की दुनिया में अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रही है कैसे आप अपनी और अपने दोस्तों की होली को यादगार बना सकते हैं। आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट में कुछ ऐप्लीकेशन को डाउनलोड करके अपनी होली को सबसे अलग बना सकते हैं। बात करते हैं ऐसे एंड्रायड ऐप की जो आपकी होली के हुल्लड़ को दोगुना कर देंगे।
विज्ञापन
हैप्पी होली लाइव वॉल पेपर
होली वीक शुरू हो गया है। 'हैप्पी होली लाइव वॉल पेपर' में होली से रिलेडिट खूबसूरत वॉल पेपर दिए गए हैं। गूगल प्ले से इस ऐप को डाउनलोड करके त्योहार की मस्ती में सराबोर हुआ जा सकता है।
विज्ञापन
ऐप में दी गई 8 कलरफुल स्क्रीन में से कोई स्क्रीन आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट की बैकग्राउंड में सेट करके होली का मजा ले सकते हैं। निश्चित ही ऐप में दिखाए गए कलरफुल गुलाल और वाटर बैलून आपको भी क्रेजी बनाएगा।
होली मैजिक टच
एंड्रायड ऐप्लीकेशन 'होली मैजिक टच' से आप अपने मोबाइल पर अलग-अलग रंगों से होली खेल सकते हैं। इस ऐप का यूज करके आप होली से रिलेटिड और अलग-अलग रंगो से सराबोर वॉल पेपर तैयार कर सकते हैं। अपने द्वारा तैयार किए गए इस वॉल पेपर को आप अपने फोन की बैकग्राउंड में सलेक्ट करने के साथ ही अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। यानी इस ऐप के जरिए आप कही भी होली खेल सकते हैं।
होली एसएमएस
गूगल प्ले पर मौजूद 'होली एसएमएस' ऐप्लीकेशन में होली से रिलेटिड हिंदी और अंग्रेजी में मजेदार मैसेज दिए गए हैं। इसमें से कोई भी मैसेज सलेक्ट करके आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं, जिससे आपकी होली में चार चांद लग जाएंगे।
ऐप में होली से संबंधित मान्यता, होली के त्यौहार का महत्व और पुराणों से जुड़ी कहानियां भी दी गई है। ऐप में हिंदी और अंग्रेजी में होली एसएमएस ग्रीटिंग और फनी होली एसएमएस भी दिए गए हैं।
होली सांग
'होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं' हो या फिर 'होली खेले रघुवीरा अवध में होले खेले रघुवीरा' या फिर और कोई गाना हो, होली के सीजन में सभी गानों को सुनना अच्छा लगता है। अगर आपका होली से संबंधित और भी गानें सुनने का मूड हैं तो 'होली सांग' ऐप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। होली आयी रे कान्हा, आज ब्रज में होली और सात रंग में होली समेत इसमें होली के कई गानें दिए हैं। होली से संबंधित इन सभी ऐप्लीकेशन को गूगल प्ले से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।