{"_id":"1d092c9bfb30ed4b77cf80b5313479b4","slug":"how-social-networking-site-changed-chandralekha-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल की एक गृहिणी ने यूट्यूब पर मचाया तहलका","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
केरल की एक गृहिणी ने यूट्यूब पर मचाया तहलका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Oct 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया के सशक्तिकरण के वैसे तो कई उदाहरण हैं लेकिन केरल की चंद्रलेखा इसका सबसे नया उदाहरण हैं। चंद्रालेखा के किचन में एक गाए गाने से रिकॉर्डिंग स्टूडियो तक का सफर बेहद रोचक और फिल्मी है।
विज्ञापन
दरअसल एक निम्नमध्यम परिवार से ताल्लुक रखने वाली 32 वर्षीय चित्रलेखा के चचेरे भाई ने किचन में गीत गुनगुनाते हुए चित्रलेखा की एक वीडियो बनाया और यूट्यूब पर पिछले साल अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
पढ़े: मन्ना डे की याद में सोशल मीडिया की भी आंखे नम
विज्ञापन
लेकिन ये वीडियो चर्चा में तब आया, जब किसी ने फेसबुक पर इसे वीडियो को चंद्रलेखा के पते और फोन नंबर के साथ पोस्ट कर दिया।
कुछ देर में ही ये वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो गया। एक महीने के अंदर ही इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा हिट्स मिले।
पढ़े: बॉलीवुड ने मांगी फैलिन पीड़ितों के लिए दुआ
इस वीडियो के वायरल होते ही संगीतकारों की नजर भी चित्रलेखा पर गई और तमिल व मलयालम संगीतकारों ने चित्रलेखा के दरवाजे पर दस्तक देनी शुरू कर दी।
हाल ही में चंद्रलेखा ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में वो गाना रिकॉर्ड किया, जिसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रेया घोषाल को चुना जाना था। इस गीत को संगीत देने वाले डेविड शोन ने चंद्रलेखा को देख अपना विचार बदला और मौका दिया।
चंद्रलेखा के लिए सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी, उनकी पसंदीदा गायिका केएस चित्रा ने उन्हें फोन कर उनकी सुरीली आवाज के लिए बधाई दी।
चंद्रलेखा ने संगीत को कोई ट्रेनिंग नहीं ली है। वह एक खेतीहर मजदूर की बेटी हैं और आर्थिक हालात के चलते ग्रेजुएशन के बाद पढ़ाई नहीं पूरी कर पाई।
चंद्रलेखा की शादी एलआईसी के एक जूनियर क्लर्क से शादी हो गई। चंद्रलेखा ने स्कूल और कॉलेज स्तर पर गायकी में कई इनाम भी जीते।
चंद्रलेखा के इस तीन मिनट के वीडियो ने इसकी पूरी जिंदगी बदल दी। सिर्फ दो महीने में 3.5 लाख से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर ये वीडियो देखा है।
मजेदार बात ये है कि चंद्रलेखा का न तो कोई फेसबुक अकाउंट है और ने ही ईमेल अकाउंट।
इस पूरे घटनाक्रम पर चंद्रलेखा कहती हैं कि मैंने सोचा भी नहीं था कि सिंगर के तौर पर मेरा करियर मेरा इंतजार कर रहा था। मुझे रोज अनगिनत कॉल आ रही हैं।
सिर्फ संगीतकार और गायक ही नहीं केरल के मुख्यमंत्री ओमन चंडी ने चंद्रलेखा को कॉल कर शुभकामनाएं दी।
देखें चंद्रलेखा का वायरल होने वाला वीडियो->