फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   How Dog Rambo saves life of owner

जब एक वफादार कुत्ते ने अपनी जान देकर बचाई अपने मालिक की जान

Wed, 01 Jul 2015 01:27 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
How Dog Rambo saves life of owner

यह कहना गलत नहीं होगा की कुत्ता अपने मालिक का हमेशा वफादार होता है। रैम्बो ने भी ये सच कर दिखाया जब आकाशीय बिजली की चपेट में उसके मालिक और उनके कुछ पर्वतारोही मित्र आ गए ।

विज्ञापन


हुआ यूं की पर्वतारोही जोनाथन हार्डमैन अपने मित्रों और जर्मन शेपर्ड कुत्ते के साथ कोलोराडो के माउंट बियर्सटेड समिट पर गए थे। आसमान साफ होने के कारण जोनाथन हार्डमैन अपने मित्रों  मैरी प्रैस्कोट, विल चैंडलर,मैट डायर और कुत्ते के साथ समिट के लिए निकले ही थे की मौसम में अचनक बदलाव होने लगे और काले घने बादल छा गए।
विज्ञापन


जब वह 14000 फुट की ऊंचाई पर थे तभी आकाशीय बिजली उन पर आ गिरी एक जोरदार झटके के साथ सभी जमीन पर आ गिरे।

कुत्‍ते ने बचायी जान

How Dog Rambo saves life of owner

जब वह उठे रैम्बो नहीं हिल रहा था। उसने अपनी जान देकर सबकी रक्षा की थी। तभी हार्डमैन ने याद किया की वह आकाशीय बिजली के सबसे करीब था और इसी कारण रैम्बो के गले पर जले का निशान भी दिखायी दे रहा था।

लेकिन वह रैम्बो के लिए चिंतित था। वह बेजान रैम्बो को साथ लेकर आना चाहता था लेकिन साथियों के समझाने पर रैम्बो के शव को वहीं छोड़ आया क्योंकि इस घटना में उसे भी चोटें आयीं थी।

वह याद करता है कि अगर रैम्बो नहीं होता तो बिजली उसी पर गिरती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed