{"_id":"51d97db914e5dedadd5c8fdd8d02e506","slug":"honey-singh-new-song-blue-eyes-hit-on-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी सिंह का 'ब्लू आइज' यूट्यूब चार्ट में टॉप पर","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
हनी सिंह का 'ब्लू आइज' यूट्यूब चार्ट में टॉप पर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Nov 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
अक्सर विवादों में रहने वाले पंजाबी सिंगर हनी सिंह का नया गाना ब्लू आइज यूट्यूब पर ब्लॉकबस्टर हिट हो चुका है। यूट्यूब पर पॉपुलर म्यूजिक की लिस्ट में हनी सिंह का ये नया गाना खूब धूम मचा रहा है।
विज्ञापन
सिर्फ दो सप्ताह के अंदर यूट्यूब पर इस गाने को करीब 90 लाख बार देखा चुका है। यूट्यूब पर युवा इसका आधिकारिक वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं और इस गाने पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक इस गाने पर 4 हजार से ज्यादा कमेंट हो चुके हैं। यूट्यूब के ट्रेडिंग चार्ट पर भी ये गाना नंबर एक पर है।
युवाओं में हनी सिंह को लेकर काफी क्रेज है। उनके पुराने एलबम और गाने इंटरनेट पर पहले ही काफी धूम मचा चुके हैं। अब ये नया गाना भी युवाओं में अपनी जगह बना रहा है।