फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   hjc farmer surendra singh

हजकां किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

Sun, 21 Sep 2014 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sun, 21 Sep 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
हजकां किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल ने उन्हें शपथ दिलाई। सुरेंद्र सिंह को कैथल से हजकां की टिकट का सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था।

प्रो. गणेशी लाल ने बताया कि सुरेंद्र सिंह से काफी समय से बातचीत चल रही थी। उन्होंने बिना किसी शर्त के संयम, संकल्प और साधना की शपथ लेकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन


उन्होंने हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई को गठबंधन तोड़ने के लिए जिम्मेदार बताया। सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि 20 जून को कैथल रैली में कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें कैथल से उम्मीदवार घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे चाहते थे कि भाजपा से गठबंधन बना रहे, लेकिन कुलदीप अड़े रहे। इसी को लेकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। इस मौके पर प्रदीप जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed