फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   hi tech t shirts, measures your heart beats

स्मार्टफोन नहीं, ये हैं स्मार्ट टी-शर्ट

Fri, 11 Oct 2013 11:48 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Oct 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
hi tech t shirts, measures your heart beats
तकनीक की इस दुनिया में आज हर चीज डिजिटल रूप लेती जा रही है। यह तकनीक अब सिर्फ कंप्यूटर या मोबाइल तक सीमित नहीं है। आज बाजार में तकनीक पर आधारित कपड़े भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


जी हां, तकनीकी कपड़े, जो बदलते हैं अपना रंग और डिजाइन, खुशबू भी देते हैं, साथ ही, शरीर में दवाओं का प्रभाव भी छोड़ते हैं। यही नहीं, ये कपड़े हमारे दैनिक कामकाज के बीच दिल की धड़कनें भी मापते रहते हैं।
विज्ञापन


यह कोई आधुनिक विज्ञान की कल्पना नहीं है, बल्कि एक सच्चाई है, जो धीरे-धीरे सामने आ रही है।

हाल ही में रीको और फिक्की द्वारा जयपुर स्थित सीतापुरा के एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में हुए अंतर्राष्ट्रीय वस्त्र व परिधान मेले "वस्त्र-2013" में एमएलवी गवर्नमेंट टेक्सटाइल एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा के एसोसिएट प्रोफेसर धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि ये नए प्रकार के "स्मार्ट" और "इंटेलीजेंट" कपड़े हैं जो तापमान, प्रकाश व पर्यावरण की बदलती स्थिति के अनुसार प्रतिक्रिया देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के बेहद प्रदूषित वातावरण और अत्यधिक तापमान के बीच आधुनिक वस्त्रों में चिकित्सकीय उपयोग की अतिरिक्त खूबियां भी शामिल की जा रही हैं।

ये आधुनिक कपड़े पर्यावरण सामग्री, जैव सामग्री, आकार परिवर्तन और अनुकूल प्रौद्योगिकी के अनुसार कार्य कर रहे हैं। कुछ अन्य कपड़े नैनो व प्लाज्मा टेक्नोलॉजी से इलाज कर रहे हैं।


ये जो स्मार्ट कपड़े तैयार किए जा रहे हैं, ये पहनने योग्य इलेक्ट्रॉनिक्स, मॉइश्चर मैनेजमेंट फैब्रिक हैं, इनमें हमेशा सूखे रहने वाले तैराकी वस्त्र, शारीरिक वसा खत्म करने वाले वस्त्र, स्मार्ट बैंडेज और एंटी एजिंग वस्त्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed