{"_id":"58fe4e3a74c8b844753d375a5dd7551f","slug":"hepatitis-broken-administration-s-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेपेटाइटस : टूटी प्रशासन की नींद","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
हेपेटाइटस : टूटी प्रशासन की नींद
Updated Fri, 06 Jun 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुड़ाना गांव में हेपेटाइटिस सी की बीमारी फैलने का समाचार अमर उजाला द्वारा प्रकाशित करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव का दौरा किया।
इस दौरान गांव में पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई है, हालांकि खबर छपने से पहले विभाग कोई नया मरीज होने से इंकार कर रहा था।
स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश चंद्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुद्वारा पहुंची और संदिग्ध मरीजों की जांच की। साथ ही उनके फार्म भरवाए गए। जांच के दौरान पांच नए केस पॉजीटिव तथा पांच केस संदिग्ध मिले। प्रारंभिक जांच के दौरान ही पांच नए केसों का मिलना स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही की तरफ इशारा कर रहा है। गांव में बीमारी दोबारा फैलने के समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का रुख किया। गौरतलब है कि करीब एक साल पहले भी गांव में इस बीमारी का भंयकर प्रकोप था, लेकिन इलाज के नाम पर ग्रामीणों को उस दौरान कोई खास सुविधा नहीं मिल पाई थी। दुड़ाना गांव के सरपंच रिछपाल सिंह, पूर्व सरपंच मोहतम सिंह, दर्शन सिंह, शिशपाल राजपूत, गुरूदीप, पहल सिंह और स्वर्ण सिंह आदि के मुताबिक पिछले एक वर्ष से गांव में हेपेटाइटिस सी के कारण दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
इनमें हुई बीमारी की पुष्टी
रविंद्र कौर, सुखविंद्र कौर, प्रीतम कौर, नरेन्द्र कौर, सुखविंद्र कौर के नए केस सामने आए हैं जबकि जगमिन्द्र सिंह, मोहतम सिंह, गुरविन्द्र और मस्तान के केस संदिग्ध मिले हैं।
कोट
प्रारंभिक जांच के दौरान पांच नए मरीज मिले हैं तथा पांच केस संदिग्ध पाए गए हैं। तथ्यों बारे स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा, इसके बाद विभाग के आला अधिकारी ही कोई कार्रवाई करने में सक्षम होंगे।
-रमेश चन्द्र, जांच टीम के प्रभारी