फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   health-android-mobile-apps

ऐप्स रखेंगी आपकी सेहत का ख्याल

Mon, 12 Aug 2013 11:34 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
health-android-mobile-apps

व्यस्त हो रही जिंदगी में अगर आप अपनी हेल्थ का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं तो चिंता मत कीजिए अब आपकी स्मार्टफोन ऐप्स आपका ख्याल रखेंगी।

विज्ञापन


अब अलग अलग ऐप्स स्टोर्स में ऐसी कई ऐप्स मौजूद हैं। जो आपकी सेहत को ध्यान में रखते हुए बनाई गईं हैं। हम आपको बताते हैं ऐसी कौन कौनी सी ऐप्स हैं जो आपकी अच्छी सेहत के लिए आपकी मदद कर पाएंगी।
विज्ञापन


1. रन कीपर- रन कीपर ऐप के जरिए आप अपने पूरे दिन की गतिविधियों को नियंत्रित कर सकते हैं। ये आपके फिजीकल ट्रेनर की तरह इस्तेमाल की जा सकती है।

इस ऐप्लीकेशन के जरिए आप दिन भर की कैलोरी बर्न के साथ कई गतिविधियां जैसे पैदल और साइकिलिंग की स्पीड जांच सकते हैं। इससे आप अपने शरीर को और भी नियमित कर सकते हैं। ये आपका पूरा ख्याल रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. स्पोर्ट्स ट्रैकर- स्पोर्टस ट्रैकर ऐप के जरिए आप कई खेल जैसे माउंट क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग और बोट रेसिंग के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप अपनी सांसों की रफ्तार और तापमान की भी जांच कर सकते हैं।


ये आपको शरीर को स्वस्थ बनाने में भरपूर मदद करेगी। ये आपके तापमान के जरिए शरीर की समस्याओं से अवगत कराएगी।

3. अकपैडो मीटर- इस ऐप्स के जरिए आप अपने पैदल चलने को माप सकते हैं। इसके जरिए आप माप सकते हैं कि आप रोज कितना पैदल चल रहे हैं।

पैदल चलने से आपने कितनी कैलोरी लॉस की और इससे आपको कितना फायदा हुआ। इसकी पूरी जानकारी आपको इस ऐप्स के जरिए मिल पाएगी।

4. कैलोरी बर्न- कैलोरी बर्न के जरिए आप जान सकते हैं कि आप दिन में कितनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं। इसके जरिए आप ये ध्यान में रख सकते हैं कि कितनी कैलोरी आप खाने के जरिए ले रहे हैं।

साथ ही कितनी कि कैलोरी दिन में आपक आवश्यकता है। इन सब की जानकारी भी आपको इस ऐप के जरिए मिल सकती है। इस ऐप के जरिए आप अपना कैलस्ट्रॉल काबू में रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed