{"_id":"97d8fbd82ee77f9f3d6274ec70bd640d","slug":"he-went-into-the-police-vehicle-prisoner-a-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस वाहन में भिड़े कैदी, एक गंभीर","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
पुलिस वाहन में भिड़े कैदी, एक गंभीर
Updated Thu, 24 Apr 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। गुड़गांव स्थित भौंडसी जेल से रेवाड़ी अदालत में पेशी पर लाए जा रहे कैदी शहर के राजेश पायलट चौक के निकट पुलिस वाहन में किसी बात को लेकर भिड़ गए।
लूट और हत्या के प्रयास के मामलों में सजा काट रहे नरबीर उर्फ सीटू पर किसी नुकीली चीज से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है कि हमले में किस नुकीली वस्तु का इस्तेमाल किया गया।
शहर निवासी नरबीर सीटू को भौंडसी जेल में बंद है। जिला अदालत में चल रहे एक मामले में पेश करने के लिए पुलिस उसे रेवाड़ी लेकर आ रही थी। इस कैदी वाहन में शहर की नाईवाली चौक निवासी मोनू भी था। मोनू भी विचाराधीन कैदी है।
विज्ञापन
बकौल पुलिस, जब यह कैदी वाहन शहर के राजेश पायलट चौक के निकट पहुंचा तो सीटू और मोनू भिड़ पड़े। आरोप है कि मोनू ने सीटू पर किसी नुकीली वस्तु से हमला बोल दिया जिसके कारण वह घायल हो गया। कैदियों के बीच झगड़े होते ही वाहन में सवार अन्य कैदियों ने उनमें बीच- बचाव की कोशिश की तो दूसरा कैदी भी घायल हो गया।
झगड़ा होता देखकर पुलिस कर्मियों ने तुरंत दोनों को अलग किया और पुलिस कर्मियों ने घायल सीटू और दूसरे घायल कैदी को तुरंत ट्रामा सेंटर में पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि यह पता नहीं लग सका है कि सीटू पर किस चीज से हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी नुकीली चीज से हमला हुआ जो कि चिकित्सकीय जांच में भी सामने आया है।