फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Hdpe Rs three lakh in the name of job

नौकरी के नाम पर हड़पे तीन लाख रुपये

Tue, 12 Aug 2014 11:52 PM IST
जींद
जींद Updated Tue, 12 Aug 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
विदेश में निजी कंपनी में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से तीन लाख 30 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



  गांव जामनी निवासी नरेश कुमार ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश में नौकरी करने का इच्छुक था। इसी दौरान उसका संपर्क गांव मुरादगढ़ करनाल निवासी विजय कंबोज से हुआ। उसने विदेश में अच्छी जान पहचान होने की बात कही और उसका विदेश में वीजा लगवाने के लिए कहा। वह उसके झांसे में आ गया और उसने अपने भाई अरविंद्र कंबोज से मिलवाया।
विज्ञापन


दोनों ने 30 अगस्त 2013 को विदेश में चालक की नौकरी लगवाने और वीजा लगवाने के नाम पर उससे तीन लाख 30 हजार रुपये लिया। बाद में उन्होंने थाइलैंड का वीजा लगने की बात कही। वह उनके तय समय के अनुसार थाइलैंड पहुंच गया, लेकिन जब वहां पहुंचा तो पता चला कि उसका वीजा फर्जी है। बाद में वह किसी न किसी तरह से वहां से निकलकर वापस अपने गांव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वह उनसे मिला और पैसा लौटाने की बात तो वह आनाकानी करने लगे। जब उसने दबाव डाला तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नरेश कुमार की शिकायत पर गांव मुरादगढ़ करनाल निवासी विजय कंबोज, अरविंद्र कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed