{"_id":"822b7622-33cf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hdfc-mobile-banking-app-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी का हिंदी में मोबाइल बैंकिंग ऐप","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
एचडीएफसी का हिंदी में मोबाइल बैंकिंग ऐप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Nov 2012 05:29 PM IST
विज्ञापन
निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने राष्ट्रभाषा हिंदी में मोबाइल बैंकिंग ऐप्लीकेशन को जारी किया है। बैंक ने मोबाइल बैंकिंग पर अपने फोकस को ध्यान में रखते हुए इस ऐप्लीकेशन को आम इस्तेमाल के लिए हिंदी में लांच किया है। इस ऐप्लीकेशन को लांच करने के पीछे एचडीएफसी का मकसद भारत की हिंदी भाषी जनता तक अपनी सुविधाएं पहुंचाने का है।
विज्ञापन
इससे पहले बैंक ने गत वर्ष जुलाई में अपने अंग्रेजी ऐप्लीकेशन को लांच किया था, करीब 12 लाख ग्राहक इसका यूज कर रहे हैं। बैंक को उम्मीद है कि हिंदी वर्जन के लांच होने के बाद ऐप्लीकेशन यूज करने वाले ग्राहकों की संख्या 16 लाख तक पहुंच जाएगी। इस ऐप का इस्तेमाल एंड्रायड स्मार्टफोन पर ही किया जा सकेगा। इससे यूजर को बैलेंस की जानकारी और ट्रांजिक्शन के बारे में आसानी से जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन