फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Hansi Branch boys drown in canal

हांसी ब्रांच नहर में डूबा युवक

Tue, 20 May 2014 12:44 AM IST
Jind
Jind Updated Tue, 20 May 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जयंती देवी मंदिर के निकट सोमवार शाम पशुओं को पानी पिलाने गया युवक हांसी ब्रांच नहर में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान चलाया। लगभग चार घंटे के सर्च अभियान के बाद भी युवक का सुराग नहीं लगा।

श्याम नगर निवासी राजेंद्र उर्फ राजू (26) सोमवार शाम हांसी ब्रांच नहर में पशुओं को पानी पिलाने के लिए गया  था। इसी दौरान राजेंद्र का पांव फिसल गया और नहर में गिर गया। युवक के ताऊ पालेराम ने बताया कि उसके साथ खड़े युवक ने राजू को डूबते देख शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग उसे बचाने का प्रयास करते तब तक राजू डूब चुका था। सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर पुलिस तथा परिजन नहर पर पहुंचे तथा राजू की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। लगभग 20 युवकों ने नहर में उतर कर उसकी तलाश करनी शुरु की। देर शाम तक युवक का कहीं कोई पता नहीं चला था और उसकी तलाश जारी थी। मौके पर पहुंचे डीएसपी धर्मबीर सिंह तथा शहर थाना प्रभारी कमलदीप ने बताया कि पुलिस मौके पर है तथा युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस की गोताखोर टीम को बुलाया गया है। जल्द ही टीम यहां पहुंचकर युवक की तलाश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed