महज 30 सेकेंड में अनलॉक, देखें इस डिवाइस का कमाल
आमतौर पर हम यह ही मानते हैं कि ताले के पीछे रखा कीमती सामान सुरक्षित है, क्योंकि ताला अपनी चाबी से ही खुलता है या फिर उस कॉम्बिनेशन लॉक नंबर से जो आपने खुद डाला है।
एक हैकर ने इस भ्रम को खत्म करते हुए एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जो महज 30 सेकेंड में कॉम्बिनेशन लॉक को खोल सकती है। इसके डिजाइन को मुक्त ऑनलाइन जारी भी किया गया है।
इस 3डी प्रिंटेड गैजेट को ताले से जोड़ते ही कोड का पता चलता है और कुछ ही क्षणों में ताला खुला जाता है।
इस डिवाइस को बनाने वाले सैमी कैमकर ने इसको कॉम्बो ब्रेकर का नाम दिया है। उनका कहना है कि कॉम्बो ब्रेकर सिर्फ आठ प्रयास में संयोजन समझ सकता है।
फिर भी, यह प्रक्रिया थोड़ी पेचीदा थी इसलिए इसमें कुछ सॉफ्टवेयर भी शामिल किया गया, इस प्रक्रिया को ऑटोमैटिक करने का फैसला किया और उसके बाद कॉम्बो ब्रेकर तैयार होकर सामने आया।
देखें वीडियो
29 वर्षीय सैमी कैमकर कॉम्बो ब्रेकर से पहले भी ऐसी सुर्खियों बटौर चुके हैं। जनवरी में उन्होंने एक (स्पाई बॉक्स) यूएसबी चार्जर तैयार किया था, अगर यह यूएसबी चार्जर आपके कंप्यूटर से जोड़ दिया जाता है तो आप जो कुछ भी टाइप करते हैं सब कुछ ट्रैक किया सकता है।
जब सैमी 20 वर्ष के थे तब उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट माईस्पेस पर सैमी वॉर्म के नाम से खतरनाक वायरस छोड़ा था।