{"_id":"4c27e7fee3d45a3399baa1e0995d66ee","slug":"gutskron-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतस्करों और पुलिस में मुठभेड़","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गौतस्करों और पुलिस में मुठभेड़
rewari
Updated Mon, 12 May 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
गौतस्करों और पुलिस में मुठभेड़
दिल्ली जयुपर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह खालियावास गांव के निकट पुलिस और पशुतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के वाहन रोकने के प्रयास पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जब नाकाबंदी की तो तस्कर पशुओं सहित वाहन को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों के वाहन से 9 गाय और 2 बछड़े बरामद कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
रविवार सुबह धारूहेड़ा पुलिस के विशेष जांच दल को सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर राजस्थान साइड से आ रहे हैं। सूचना के बाद टीम ने एनएच आठ पर साहबी पुल के निकट नाकाबंदी कर दी। इस दौरान जयपुर की तरफ से आ रहे एक पिकअप वाहन को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने बेरिकेड्स को टक्कर मारकर तोड़ दिया और वाहन को धारूहेड़ा की तरफ दौड़ा दिया। पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें खालियावास गांव के निकट घेरने का प्रयास किया इस पर बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पुलिस पर चार फायर किए। बदमाशों की तरफ से जब लगातार फायरिंग की गई तो पुलिस ने भी उनका मुकाबला करने के लिए जवाब में फायर किया गया। गनीमत रही है कि इस फायरिंग में किसी को नुकसान नहीं हुआ। पुलिस के जवाबी कार्रवाई पर बदमाश कुछ दूर पिकअप वाहन को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और उसमें से 9 गाय और दो बछड़ों को मुक्त कराया। पुलिस सभी पशुआें को गौशाला में भिजवाया है।