{"_id":"962b91a1f06d8cd9286c28863557c3af","slug":"gunday-teaser-release-on-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले टीजर ने मचाई 'गुंडे' की धूम","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
पहले टीजर ने मचाई 'गुंडे' की धूम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
यशराज बैनर की नई फिल्म 'गुंडे' का पहला टीजर गुरुवार यूट्यूब पर जारी हो गया है।
विज्ञापन
पहले ही टीजर से इस नई फिल्म ने नेट पर धूम मचा दी है। यूट्यूब पर एक ही दिन में पौने तीन लाख बार इस वीडियो को देख लिया गया है।
इस नई फिल्म में रणवीर सिंह और इश्कजादे फेम अर्जुन कपूर नए लुक में दिखाई दे रहे हैं।
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा भी इस नई फिल्म में हैं। यह फिल्म फरवरी 2014 में रिलीज होगी। फिल्म में इरफान खान की भी एक खास भूमिका है।
यूट्यूब पर इस फिल्म के टीजर की लोकप्रियता से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक ही दिन में लाखों लोगों ने इसको खूब पसंद किया है।
आने वाले दिनों में इसको कैसे रेसपॉन्स मिलेगा ये देखना होगा। आप भी देखें गुंडे के इस टीजर को-->>