फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Gul feeders and load electricity in exchange for four hours of work

फीडरों और लोड एक्सचेंज के काम से चार घंटे गुल रही बिजली

Mon, 12 May 2014 01:34 AM IST
narnaul
narnaul Updated Mon, 12 May 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
फीडरों और लोड एक्सचेंज के काम से चार घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में बिजली लाइनाें और फीडर पर बोझ न पड़े इसके अलावा लोगाें को सुचारु रूप से बिजली मिलती रहे। इसके के चलते बिजली निगम ने शहर के विभिन्न फीडराें में रविवार को मरम्मत और लोड एक्सचेंज का काम किया। यह काम सुबह पौने नौ बजे से दोपहर करीब एक बजे तक चलता रहा। इससे करीब आधे से ज्यादा शहर में चार घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को खासा परेशान होना पड़ा। लोगाें के इनवर्टर भी जवाब दे गए। वही पेयजल की भी दिक्कत खड़ी हो गई।

गर्मियाें के मौसम में लाइनाें पर लोड बढ़ने के कारण लाइनें बार-बार ट्रिप होती हैं। इससे बिजली बाधित होती है। इस समस्या से निपटने के लिए निगम शहर के सिटी नंबर छह और सिटी चार के लोड को दूसरे फीडर पर डालने का कार्य किया गया। इसके तहत 33 केवी पावर हाउस निजामपुर रोड से चलने वाले सभी फीडर बंद रहे। इससे सिटी नंबर छह, सिटी नंबर दो और सिटी नंबर चार, गहली, कोरियावास और कुलतापुर लाइनें बंद रही।
विज्ञापन


 जिसके कारण निजामपुर रोड, मिश्रवाड़ा, पुल बाजार, दया नगर, देवस्थान, पीरआगा, सलामपुरा, गुरुनानकपुरा, महता चौक, आजाद चौक, खड़खड़ी, फ्रांसखाना, माली टिब्बा, पुरानी मंडी, बहरोड़ रोड, नांगल चौधरी रोड की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के आधे से ज्यादा हिस्सों की बिजली बाधित रहने के कारण जनजीवन थम सा गया। बिजली न आने के कारण गर्मी के मौसम में लोगाें का हाल बेहाल हो गया। घरों में लगे इनवर्टर भी लगातार चार घंटे बिजली न आने के कारण जवाब दे गए। बिजली न आने के कारण बच्चे-बुजुर्ग सब परेशान रहे।
ये हुआ काम
बिजली लाइनाें की मरम्मत के काम में 33 केवी पावर हाउस निजामपुर रोड और इंड्रस्ट्रियल एरिया की मरम्मत की गई। इसमें ट्रांसफार्मराें की मरम्मत के अलावा 33 केवी लाइनाें पर झुके हुए पेड़ काटे गए और ढीले पड़े तारों को भी ठीक किया गया। इसके अलावा सिटी छह का कुछ लोड दूसरे फीडर पर डाल दिया गया। जिससे इस फीडर पर आने वाले शहर के अधिकांश मोहल्ले के लोगाें को राहत मिलेगी।

 बिजली न आने से नहीं भर पाए पानी  
शहर के नई सराय, रविदास मंदिर, जमालपुर, पुरानी सराय, मीरा जी, दशमेश नगर, मिश्रवाड़ा आदि में बुधवार को पेयजल आपूर्ति होनी थी। मगर लाइट न होने के कारण लोग मोटर चलाकर अपने घराें में पानी नहीं भर पाए तथा पानी सड़काें पर व्यर्थ बहता रहा।



लेट शुरू हुआ काम
बिजली निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति में काम शुरू होने का समय सुबह साढ़े सात बजे का था, मगर काम निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया। जिसके कारण लोगाें में भी यह चर्चा का विषय रहा। मरम्मत का काम करीब सवा घंटे बाद पौने नौ बजे शुरू हुआ।




फोटो 11 एनएनएल पी 15


कैप्शन :-नारनौल स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में बिजली मरम्मत का काम करते निगम के कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed