{"_id":"2c7ac6c0ca9e98de012d5c115d5f2124","slug":"guest-teacher-bail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचरों को जमानत पर छोड़ा ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गेस्ट टीचरों को जमानत पर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sat, 06 Sep 2014 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित करने की मांग पर सीएम आवास घेरने जाते समय जाम लगाने वाले अध्यापकों को शुक्रवार को एसडीएम दलबीर ने थाना अर्बन एस्टेट में जाकर ही जमानत दे दी।
इसके बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने रोड जाम कर रहे प्रदर्शनकारी अतिथि अध्यापकों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने 44 अध्यापकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस के अनुसार सभी अतिथि अध्यापक रातभर हवालात में रहे। सुबह एसडीएम दलबीर थाने में पहुंचे और उन्होंने उन्हें जमानत मंजूर करते हुए रिहा करने के आदेश दिए।
एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। एक और खास बात ये भी है कि पुलिस ने अतिथि अध्यापकों के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया था।
इस मामले में पुलिस ने सभी अध्यापकों को अज्ञात दिखाया है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 283, 341 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
रोष मार्च निकाला
दर्ज मुकदमों और पुलिस कार्रवाई पर रोष जताते हुए गेस्ट टीचर ने अर्बन स्टेट थाना से लेकर हुडा सिटी पार्क तक रोष मार्च निकाला।