फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Guerrilla team of excise heavy alcohol recovered

आबकारी टीम ने की छापेमार, भारी मात्रा में शराब बरामद

Sat, 10 May 2014 01:20 AM IST
bahadurgarh
bahadurgarh Updated Sat, 10 May 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। हाईवे और बाइपास पर हो रही शराब की बिक्री की रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस टीम की मौजूदगी में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान एक दुकान में बिक्री के लिए रखी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की है। कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सुप्रीम कोट की ओर से हाईवे पर शराब की बिक्री को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है और सभी प्रदेश सरकार को हाईवे से शराब के ठेके हटाने के लिए कड़े निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन


इसी को लेकर शुक्रवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों ने एक होटल के नजदीक हो रही शराब की बिक्री को लेकर सख्ती दिखाई। एईटीओ राकेश कुमार, इक्साइज इंस्पेक्टर सुभाष, जसवंत राय की देखरेख में टीम ने बाईपास सहित हाईवे के कई अन्य स्थानों पर जाकर यह जांचा कि कहां-कहां शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने कसार के नजदीक एक स्थान पर छापा मारा तो पता चला कि यहां पर एक दुकान में अंग्रेजी शराब की काफी बोतलें बिक्री के लिए रखी हुई हैं। उन्होंने उक्त बोतलों को बरामद करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


 एईटीओ राकेश कुमार का कहना है कि शराब कितनी मात्रा में है इसको लेकर गिनती की जाएगी और जो भी व्यक्ति इन्हें बेच रहा था उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान थाना सदर प्रभारी रणधीर दहिया के अलावा सेक्टर-6 चौकी प्रभारी सेठी मलिक भी मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed