फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   grandfather jumps in front of speeding train to save grandchild in Australia

पोती की जान बचाने के लिए ट्रेन के आगे कूद गया दादा!

Wed, 08 Jul 2015 08:48 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
grandfather jumps in front of speeding train to save grandchild in Australia

ऑस्ट्रेलिया में उस वक्त एक चौंकाने वाला मामला देखने को मिला जब एक 62 वर्षीय बुजुर्ग अपनी 18 महीने की पोती को बचाने के लिए चलती ट्रेन के सामने कूद गया और बच्ची को उठाकर प्लेटफॉर्म पर वापस ले आए। इस दौरान उन्होंने अपने जान की भी परवाह नहीं की। यह मामला स्थानीय मीडिया में काफी छाया हुआ है।

विज्ञापन


यह बुजुर्ग एक हफ्ते पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे और अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे जा रहे थे। रविवार को जब ये वेंटवर्थविले स्टेशन पर पहुंचे उसी दौरान तेज ढ़लान के कारण बच्ची की ट्रॉली लुढ़ककर ट्रैक पर गिर गई और मालगाड़ी के रास्ते में आ गई। यह देखकर दादा ने तुरंत ट्रैक पर छलांग लगा दी और बच्ची को उठाकर अपनी पत्नी और बेटी के पास ले आए।
विज्ञापन


इस पूरे नाटकीय घटना की रिकॉर्डिंग एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वेंटवर्थविले स्टेशन पर दादा ने टिकट के पैसे देने के लिए उसकी ट्रॉली को छोड़ दिया। कुछ देर बाद वह जैसे ही पलटे उन्होंने देखा की ट्रॉली तेजी से पटरियों की ओर लुढ़क रही है। वह उससे लपकने के लिए तेजी से आगे बढ़े लेकिन तबतक ट्रॉली ट्रैक पर जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची-दादा दोनों हैं सुरक्षित

grandfather jumps in front of speeding train to save grandchild in Australia
इस घटना के बारे में बच्ची के चाचा परमिंदर सिंह ने कहा, 'वह अपने पिता पर गर्व करते हैं जो पिछले शुक्रवार ही ऑस्ट्रेलिया आए थे। उन्होंने सच में बहुत महान काम किया है।'

परमिंदर ने कहा, 'उन्होंने एक पल के लिए भी अपने जान की परवाह नहीं की और बच्ची को बचाने के लिे पटरियों पर कूद गए। यह कोई नहीं जानता कि यह सब कैसे हुआ लेकिन फिलहाल बच्ची और मेरे पिता सुरक्षित है।'

मौसम की वजह से वेंटवर्थविले स्टेशन की प्लेटफॉर्म की ढ़लान पटरियों की तरफ है जिससे की बारिश का पानी पटरियों के रास्ते आसानी से बाहर निकल सके।

देखें वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed