{"_id":"42a816f4ae126509b7807d6fb36a9150","slug":"gov-taskar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों से भरा ट्रक छोड़ भागा गौ तस्कर, ठूंसने से पांच पशुओं की मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गायों से भरा ट्रक छोड़ भागा गौ तस्कर, ठूंसने से पांच पशुओं की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 02 Dec 2014 03:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निंदाना गांव के बाईपास पर गौ तस्कर खुद को घिरा देखकर गायों से भरे ट्रक को छोड़कर फरार हो गया
ट्रक में ठूंसकर भरी गायों की दुर्दशा देखकर गौ भक्त सिहर उठे और तत्काल गायों को मुक्त किया। ट्रक में तीन दर्जन गायों को ठूंस कर भरा गया था। दम घुटने के कारण 5 गाय व सांड ने दम तोड़ दिया।
गौ भक्तों ने पुलिस की मौजूदगी में महम-गोहाना रोड किनारे मृत पशुओं को जमींदोज किया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। फरार गौ तस्कर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यूं घेरा तस्कर को
घटना निंदाना में निर्माणाधीन बाईपास पर फरमाणा गांव के रोड की क्रासिंग के पास की है। सोमवार सुबह 7 बजे एक गौ तस्कर ट्रक को रोड किनारे लगाकर गायों को राड से पीटते हुए ट्रक से नीचे उतार रहा था। सुबह खेतों में घूमने आए गौ भक्त विजय कुमार चिल्लाते हुए गायों को बचाने दौड़ पड़ा। युवक को आता देख तस्कर गायों को पीटना छोड़ ट्रक लेकर भाग लिया। विजय कुमार ने तत्काल महम रोड पर स्थित पेट्रोल पंप संचालक जगदीश नेहरा को मोबाइल पर गौ तस्कर के भागने की सूचना दी। जगदीश तत्काल क्रेन लेकर रोड पर आ गया और ट्रक का रास्ता रोक लिया। गौ तस्कर खुद को घिरा देखकर ट्रक छोड़कर ईख के खेतों में भाग गया। ट्रक के पास पहुंचे विजय और जगदीश ने गायों की दुर्दशा देखी। पुलिस और गौ भक्त साथियों की बुलाकर गायाें को उतारा। तब तक ठूंसने की वजह से 5 गायों और सांड़ों की मौत हो गई थी। डीएसपी मुकेश कुमार व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरीराम भी मौके पर पहुंचे। पांचों मृत पशुओं को जमींदोज किया गया। अन्य गायों को महम गौशाला भेज दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रक में लगभग तीन दर्जन गाय भरीं गई थीं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार गौ तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फोटो सहित। महम-निन्दाना गांव के बाईपास पर ट्रक से मृत गायों को उतारते गौ भक्त।
इधर, मवेशियों से भरे कंटनेर सहित तीन काबू
सांपला। स्थानीय थाना पुलिस ने बीती रात पूर्वी बाईपास से मवेशियों से भरे एक कंटेनर को काबू कर लिया। कंटेनर से 3 लोगो को भी हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की एक टीम बीती रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान कंटेनर को पूर्वी बाईपास से पुलिस ने मवेशियों से भरे कैंटर को काबू किया। पुलिस ने कैंटर में खचाखच भरे पांच भैंस व 20 कटड़ो को मुक्त करवाया। फतेहाबाद जिले के गांव नगला निवासी साथीराम, लालावास निवासी जसवंत व बिरूराम को काबू किया है।