{"_id":"8f78fb48a4d7530538a13b29503842b1","slug":"goon-attack-to-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के मंसूबे पूरे न हुए तो मारी गाड़ी को टक्कर","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
बदमाशों के मंसूबे पूरे न हुए तो मारी गाड़ी को टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 26 Sep 2014 02:48 AM IST
विज्ञापन
जहांगीरपुर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे युवकों ने पोलो गाड़ी चालक को रिवाल्वर दिखाकर रुकने का इशारा किया।
जब पोलो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो बदमाशों ने स्कॉर्पियो से उसकी गाड़ी में साइड मार दी। साइड लगने से पोलो गाड़ी पलट गई, जिससे उसमें सवार युवक को चोटें आईं।
राहगीरों की मदद से घायल को गाड़ी से बाहर निकाला गया और पास ही पीएचसी में उसका इलाज कराया गया। पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है।
रोहतक जिले के गांव मोर खेड़ी का रहने वाला सोनू अपनी पोलो गाड़ी से बादली में अपने मामा के घर जा रहा था। जहांगीरपुर गांव के पास उसकी गाड़ी खेतों में जा पलटी।
काफी देर तक सोनू को गाड़ी से बाहर नहीं निकाला जा सका। राहगीरों ने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया और इसके बाद गाड़ी को सीधा किया गया। गाड़ी से सोनू को निकालकर पीएचसी पहुंचाया गया। यहां काफी देर बाद सोनू को होश आया। उसने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने उसे रिवाल्वर दिखाकर रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुका तो उसकी चलती गाड़ी में ही स्कॉर्पियो से साइड मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो सीधी निकल गई, जबकि उसकी पोलो गाड़ी अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। पुलिस ने सोनू की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
---फोटो 13 : चालक को पोलो गाड़ी से बाहर निकाल प्राथमिक उपचार देते राहगीर।
-----------