फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   google releases hindi typing app for android smartphones

स्मार्टफोन में हिंदी में लिखिए अपने दिल की बात

Mon, 04 Mar 2013 10:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 04 Mar 2013 10:02 AM IST
विज्ञापन
google releases hindi typing app for android smartphones

इंडियन यूजर्स के बीच पकड़ को और अधिक मजबूत करने के लिए गूगल ने हिंदी टाइपिंग के लिए नई एंड्रायड ऐप्लीकेशन लांच की है। नया ऐप्लीकेशन 'गूगल हिंदी इनपुट' स्मार्टफोन पर हिंदी में मैसेज टाइप करने, ई-मेल करने और सोशल नेटवर्किंग साइट पर स्टे्टस अपडेट करने में मददगार साबित होगा।

विज्ञापन


यदि आप अपने फोन पर हिंदी के शब्दों को ठीक से पढ़ पाते हैं तो गूगल का हिंदी टाइपिंग ऐप्लीकेशन आपके स्मार्टफोन पर भी सपोर्ट करेगा। उदाहरण के लिए यदि आपके फोन में 'नमस्ते' को ठीक से पढ़ा जा सकता हैं तो फोन में 'गूगल हिंदी इनपुट' इंस्टॉल करके मैसेज टाइप करने के साथ ही फेसबुक पोस्ट को भी हिंदी में अपडेट किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह ऐप हिंदी ट्रांसलिट्रेशन में सहायक है। हिंदी के साथ ही इससे अंग्रेजी में भी टाइपिंग की जा सकती है। एंड्रायड फोन में हिंदी टाइपिंग वाले 'गूगल हिंदी इनपुट' ऐप्लीकेशन को गूगल प्ले से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे काम करेगा
-यदि आप ट्रांसलिट्रेशन मोड में फोन के की-पैड में a टाइप करेंगे तो यह अ में कनवर्ट हो जाएगा।
-ट्रांसलिट्रेशन मोड में आप हिंदी शब्द को इंग्लिश करेक्टर में टाइप करने के बाद स्पेस देंगे तो यह ऐप उस शब्द को हिंदी में बदल देगा। उदाहरण के लिए यदि आप ram लिखते हैं तो यह 'राम' हो जाएगा।
-इस ऐप्लीकेशन में ट्रांसलिट्रेशन मोड को ऑफ करने के बाद इंग्लिश में टाइप किया जा सकता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed