फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   google_new_comercial_advertisment

गूगल के रियूनियन ऐड ने मचाई धूम!

Thu, 14 Nov 2013 06:18 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
अमर उजाला,दिल्ली Updated Thu, 14 Nov 2013 06:18 PM IST
विज्ञापन
google_new_comercial_advertisment

14 नवंबर को गूगल ने कमर्शियल वीडियो रियूनियन लॉन्च किया। वीडियो के

विज्ञापन
जरिए गूगल ने छह दशक से जारी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दर्द को दिखाया है।

गूगल ने अपने इस विज्ञापन के जरिए बताया है कि तकनीक कैसे दिलों को एक-दूसरे से जोड़ सकती है, ये विज्ञापन इसी का प्रमाण है।

तीन मिनट से ज्यादा के वीडियो में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे में अलग हो गए थे। दुनिया के इस सबसे बड़े बंटवारे में लाखों परिवार प्रभावित हुए थे।

इसी को आधार बनाते हुए गूगल ने दिखाया है कि कैसे जवानी के दौरान बंटवारे में अलग हुए दो दोस्तों को उनकी नई पीढ़ी गूगल तकनीक के सहारे के जरिए एक दूसरे से मिलाती है।
विज्ञापन


लाहौर और दिल्ली में रहने वाले दो दोस्तों को उसके पोता-पोती गूगल सर्च के जरिए संपर्क साधते हैं और छह दशक बाद एक-दूसरे से मिलवाते हैं। रियूनियन नाम की इस वीडियो में गूगल ने बंटवारे के दर्द को बड़े ही भावनात्मक ढंग से बयान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल के अपने इस वीडियो को आज 14 नवंबर को पेश्ा किया है। मात्र एक ही दिन में 7 लाख से ज्यादा बार लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। सोशल मीडिया में भी गूगल के इस नए विज्ञापन वीडियो की काफी चर्चा है।

लोग फेसबुक और ट्विटर पर इसकी चर्चा करने के साथ ही शेयर कर रहे हैं।

आप भी देखें नेट पर वायरल हुआ गूगल का ये नया शानदार विज्ञापन--->>


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed